dipawali
✕

भारतीय बजट का अमेरिकी उद्योग जगत ने किया स्वागत

Updated: गुरुवार, 2 फ़रवरी 2017 (12:31 IST)
वॉशिंगटन। वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश वार्षिक बजट को 'भविष्योन्मुखी' बताते हुए उद्योग संगठनों का कहना है कि यह पिछले 3 सालों में किए गए आर्थिक सुधारों पर आधारित बजट है।
 
अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) के अध्यक्ष मुकेश अघी ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच बजट को लागू करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन वित्तमंत्री ने काबिले तारीफ काम किया है जिसमें घरेलू अर्थव्यवस्था को गति देने का दृष्टिकोण है और विदेशी निवेशकों का भी पूरा ध्यान इसमें रखा गया है। 
 
यूएसआईबीसी के अनुसार बजट में राजकोषीय स्थिरता एजेंडा का पालन किया गया है, जो नरेन्द्र मोदी के कारोबार सुगमता, लालफीताशाही को कम करने, 'स्किल इंडिया' में निवेश और नोटबंदी के 'नकारात्मक प्रभाव' को कम करने के प्रयासों से प्रेरित है।
 
उद्योग संगठन ने सरकार के सस्ते आवास श्रेणी में उठाए गए कदमों का स्वागत किया है। इससे सरकार की महत्वाकांक्षी 'सबको आवास योजना' के लक्ष्य को हकीकत में बदलने में मदद मिलेगी। (भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

शेयर बाजार के लिए क्यों शुभ है यह दिवाली? जानें कैसे बदली बाजार की चाल?

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

अगला लेख