biodatamaker
✕

सपा नेता की लापरवाही से गिरी थी कानपुर में इमारत!

Updated: गुरुवार, 2 फ़रवरी 2017 (14:32 IST)
कानपुर। शहर के जाजमउ के केडीए कालोनी में बुधवार दोपहर बाद एक निर्माणाधीन सात मंजिला इमारत गिरने से सात मजदूरों के मरने की खबर अभी तक है तथा 17 घायल मजदूर मलबे से निकाले गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह निर्माणाधीन इमारत समाजवादी पार्टी के नेता महताब आलम की है। आलम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
 
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुल्हरी ने बताया कि कानपुर विकास प्राधिकरण के ओएसडी डी डी वर्मा ने कल रात चकेरी पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी कि महताब आलम अवैध तरीके से इमारत का निर्माण करवा रहे थे और इसके लिए केडीए ने उन्हें 23 नवंबर 2016 को नोटिस दिया था।
 
उन्होंने शिकायत के हवाले से कहा कि आलम ने नोटिस का जवाब नहीं दिया। इमारत को केडीए ने पिछले सात 26 दिसंबर को सील कर दिया था लेकिन अवैध रूप से सील तोड़कर कल निर्माण फिर से शुरू किया गया था।
 
कुल्हरी ने कहा कि शिकायत के आधार पर आलम और उनके ठेकेदार के खिलाफ कल रात धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) समेत भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज आलम के आवास पर छापा मारा लेकिन वह नहीं मिले। आलम और उनका ठेकेदार दोनों फरार हैं।
Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख