शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. आने वाली फिल्म
  6. दिल बोले हडिप्पा
Written By समय ताम्रकर

दिल बोले हडिप्पा

Dil Bole Hadippa Movie preview | दिल बोले हडिप्पा
बैनर : यशराज फिल्म्स
निर्माता : आदित्य चोपड़ा
निर्देशक : अनुराग सिंह
गीतकार : जयदीप साहनी
संगीत : प्रीतम चक्रवर्ती, जूलियस
रिलीज़ डेट : 18 सितम्बर 2009
कलाकार : शाहिद कपूर, रानी मुखर्जी, शेर्लिन चोपड़ा, पूनम ढिल्लो, अनुपम खेर, राखी सावंत, व्रजेश हीरजी

वीरा (रानी मुखर्जी) एक छोटे-से गाँव में रहने वाली चुलबुली लड़की है। उसके सपने बहुत बड़े हैं। वह एक लोकल थिएटर ग्रुप में काम करती है, लेकिन तेंडुलकर और धोनी के साथ क्रिकेट खेलना चाहती है।

रोहन (शाहिद कपूर) इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट टीम का कप्तान है और एक अच्छा क्रिकेट खिलाड़ी है। भारत में उसके पिता की क्रिकेट टीम लगातार आठ वर्ष से एक स्पर्धा में हार रही है। अपने पिता की टीम को विजयी बनाने के लिए रोहन भारत आता है।

IFM
वीरा जिस गाँव में रहती है, वहाँ लड़कियाँ क्रिकेट नहीं खेलती हैं। लड़कों के साथ खेलने के लिए वीरा नकली दाढ़ी और पगड़ी का इस्तेमाल करती है। उसका शानदार खेल उसे रोहन की टीम में स्थान दिलवा देता है। वीर कौर अब वीर प्रताप सिंह बन जाती है।

इसके बाद वीर, रोहन और वीरा की एक ऐसी मनोरंजक यात्रा शुरू होती है, जिसमें रोमांस, हास्य और संगीत का साथ है। पंजाब की महक है। कहानी में कुछ ऐसे ट्विस्ट आते हैं, जिस पर आपका दिल झूमकर बोल उठेगा ‘हडिप्पा’।