शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. Synopsis Story of Hindi Film Genius Starring Utkarsh Sharma
Written By

जीनियस की कहानी

जीनियस
निर्माता : दीपक मुकुट
निर्देशक : अनिल शर्मा 
संगीत : हिमेश रेशमिया
कलाकार : उत्कर्ष शर्मा, ईशिता चौहान, मिथुन चक्रवर्ती, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आयशा जुल्का, अभिमन्यु सिंह, केके रैना 
रिलीज डेट : 24 अगस्त 2018 
 
गदर एक प्रेम कथा जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्म बना चुके निर्देशक अनिल शर्मा अपनी आगामी फिल्म 'जीनियस' के जरिये अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा को अभिनय की दुनिया में उतार रहे हैं। 
 
जीनियस दो प्रतिभाशाली दिमाग की कहानी है। एक युवा और बुद्धिमान रॉ एजेंट (उत्कर्ष शर्मा) अपने प्यार (इशिता चौहान) के साथ शांतिपूर्वक जीवन बीता रहा है। उसकी शांति तब भंग हो जाती है जब राह में एक चालाक जीनियस (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) आ खड़ा होता है। 
 
इन दोनों के संघर्ष से रोमांच और एक्शन की चिंगारियां निकलती हैं। साथ में संगीत और रोमांस भी है। ‍'दिल की लड़ाई दिमाग से' को 'जीनियस' में दर्शाया गया है। 
ये भी पढ़ें
करण जौहर की दोस्ताना 2 की स्टारकास्ट फाइनल