• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. Synopsis of Shah Rukh Khan Starrer Hindi Film Fan
Written By

फैन की कहानी

फैन
बैनर : यश राज फिल्म्स 
निर्माता : आदित्य चोपड़ा
निर्देशक : मनीष शर्मा
संगीत : विशाल-शेखर
कलाकार : शाहरूख खान, वाणी कपूर, इलियाना डीक्रूज, श्रेया पिलगांवकर 
रिलीज डेट : 15 अप्रैल 2016 
फैन कहानी है गौरव (शाहरुख खान) की। उम्र होगी 20 के आसपास। उसकी दुनिया मेगा मूवी स्टार आर्यन खन्ना (शाहरुख खान) के इर्दगिर्द घूमती है। आर्यन का गौरव बहुत बड़ा प्रशंसक है। वह तो आर्यन को अपना भगवान मानता है। 

दिल्ली की गलियों से निकल कर गौरव पहुंच जाता है सपनों के शहर मुंबई में ताकि वह अपने 'भगवान' को जन्मदिन की बधाई दे सके। आखिरकार वह आर्यन का सबसे बड़ा 'फैन' जो है। दोनों की शक्ल भी थोड़ी मिलती-जुलती है। 

जब चीजे गौरव की योजना अनुसार नहीं होती है तो गौरव का अपने 'भगवान' के प्रति प्यार खतरनाक जुनून में बदल जाता है। वह अपनी सीमाएं भूल जाता है।  

गौरव और आर्यन के व्यक्तित्व को यह फिल्म खोलकर सामने रख देती है। ये दोनों भी नहीं जानते थे कि उनके अंदर क्या छिपा है। दर्शक सोच नहीं पाएंगे कि वे किसके प्रति हमदर्दी जताएं? किसका पक्ष लें। आखिरकार सभी सुपरस्टार्स भी इंसान हैं, लेकिन हम में से हर एक 'फैन' भी है।