1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. Love Day, Ajaz Khan, Story of Love Day
Written By

लव डे की कहानी

लव डे
बैनर : श्री राजलक्ष्मी एंटरटेनमेंट 
निर्माता : बलदेव सिंह बेदी
निर्देशक : हरीश कोटिआन-संदीप चौधरी
कलाकार : एजाज खान, साहिल आनंद, हर्ष नागर
रिलीज डेट : 9 सितम्बर 2016 
दोस्तों पर बॉलीवुड में कई फिल्में बनी हैं और 'लव डे' भी दोस्तों की कहानी है। मोंटी (एजाज खान), हैरी (हर्ष नागर) और सैंडी (साहिल आनंद) एक छोटे शहर में रहते हैं और पक्के दोस्त हैं। बचपन से ही वे शैतानी करते हैं और अक्सर उनसे चीजें गलत हो जाती हैं। मोंटी के कारण हैरी और सैंडी परेशानियों में फंस जाते हैं। उनके परिवार वाले इस दोस्ती के खिलाफ हैं। परिस्थिति ऐसी आती है कि परिवार वाले दोस्तों को अलग करने में जुट जाते हैं। दो दोस्त के परिवार तीसरे दोस्त से उन्हें अलग कर मुंबई भेज देते हैं। इसके बाद क्या होता है यह फिल्म में रोचक तरीके से दिखाया गया है। 
ये भी पढ़ें
हरभजन-गीता बने मॉम-डैड