dharma sangrah
✕

धमाल 4: हंसी के रोलरकोस्टर की वापसी!

Updated: सोमवार, 6 जुलाई 2026 (15:13 IST)
बॉलीवुड की पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक 'धमाल' एक बार फिर बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। जब भी पर्दे पर आदि, मानव, रॉय और बोमन जैसे किरदार आते हैं, दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक पाते। अब 10 जुलाई 2026 को 'धमाल 4' सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। आइए इस फ्रेंचाइजी के सफर और नई फिल्म से जुड़ी खास बातों पर नजर डालते हैं।
 

धमाल सीरिज: पुरानी फिल्में और उनके कॉमन फैक्टर

धमाल फ्रेंचाइजी ने हमेशा से दर्शकों को गुदगुदाया है। इसकी शुरुआत 2007 में हुई थी। पहली फिल्म का नाम धमाल था। इसमें संजय दत्त, रितेश देशमुख अरशद वारसी, जावेद जाफरी, आशीष चौधरी ने लीड रोल निभाए थे। 
 
वर्ष 2011 में डबल धमाल आई और इसमें संजय दत्त, मल्लिका शेरावत, कंगना रनौट, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, आशीष चौधरी नजर आएं। 
 
टोटल धमाल फिल्म 2019 में रिलीज हुई और इसमें नामी सितारे जोड़े गए। अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित की एंट्री हुई। साथ में रितेश, अरशद, जावेद जाफरी और अन्य कलाकार नजर आएं। 

सीरिज के कॉमन फैक्टर्स:

 

'धमाल 4' की कहानी, स्टारकास्ट और रिलीज डेट

निर्देशक के बारे में: 

इंद्र कुमार (Indra Kumar) बॉलीवुड के उन गिने-चुने निर्देशकों में से एक हैं, जिन्होंने रोमांस, ड्रामा और कॉमेडी, हर जॉनर में सफल फिल्में दी हैं। 90 के दशक में 'दिल', 'बेटा', 'राजा' और 'इश्क' जैसी हिट फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले इंद्र कुमार ने समय के साथ खुद को ढाला और प्योर कॉमेडी में महारत हासिल की। 'मस्ती' और 'धमाल' फ्रेंचाइजी उनकी सफलता का प्रमाण हैं। 
 
वे मल्टी-स्टारर फिल्मों का कुशल निर्देशन करने और एक्टर्स से परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग निकलवाने के उस्ताद हैं। उनकी फिल्मों की सबसे बड़ी खूबी उनका 'फैमिली एंटरटेनर' होना है। इंद्र कुमार दर्शकों की नब्ज अच्छी तरह पहचानते हैं; उन्हें पता है कि पर्दे पर स्लैपस्टिक कॉमेडी का जादू कैसे चलाना है। तीन दशकों से अधिक के करियर में, उन्होंने यह साबित किया है कि वे ट्रेंड के साथ चलना जानते हैं। 'धमाल 4' के साथ वे एक बार फिर दुनिया भर के दर्शकों को लोटपोट करने आ रहे हैं। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

'जोश' के विलेन शरद कपूर की हालत देख भावुक हुए सोनू सूद, संभाली इलाज की जिम्मेदारी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख