Daily Horoscope

संजय दत्त के 5 रोचक किस्से, जान कर रह जाएंगे हैरान

Published: सोमवार, 29 जुलाई 2024 (11:08 IST)
1) 29 जुलाई 1959 को जन्मे संजय दत्त की पहली फिल्म है 'रॉकी' जो 1981 में रिलीज हुई थी। फिल्म के रिलीज होने के पहले ही संजय दत्त ड्रग्स लेने लगे और इस बुरी आदत के चपेट में आ गए। हालत ये थी कि एक दिन हेरोइन लेकर वे सो गए। भूख लगने पर वे उठे तो पास बैठा नौकर रोने लगा। संजय ने पूछा कि रो क्यों रहे तो उसने जवाब दिया कि बाबा आप दो दिन बाद उठे हो। ऐसी थी संजय दत्त की हालत। बाद में संजय का अमेरिका में दो साल इलाज चला और वे ड्रग्स के चंगुल से निकले।
2) संजय दत्त और रेखा के अफेयर की तगड़ी अफवाह कुछ समय के लिए चली। कुछ अखबारों में तो प्रकाशित भी हो गया था कि रेखा और संजय दत्त ने विवाह कर लिया है। कुछ लोगों का कहना है कि अमिताभ-रेखा की जोड़ी को तोड़ने के लिए इस तरह की बातें फैलाई गई थीं। 
 
 
3) दिखने में रफ-टफ संजय दत्त के कई अभिनेत्रियों से नाम जुड़े। इनमें माधुरी दीक्षित को लेकर वे काफी गंभीर थे। पत्नी ऋचा की मौत से संजू को काफी दु:ख पहुंचा। उस दौरान वे माधुरी दीक्षित के साथ कुछ फिल्म कर रहे थे। कहा जाता है दोनों एक-दूसरे के प्रति आकर्षित हो गए थे और दोनों ने विवाह करने का भी फैसला किया था, लेकिन टाडा के कारण संजय को जेल हो गई और माधुरी ने अपने कदम पीछे खींच लिए। इसके बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। हालांकि अफेयर की बात दोनों ने कभी नहीं स्वीकारी।
 
4) 1986 में राजेन्द्र कुमार ने अपने बेटे कुमार गौरव के करियर को स्थिरता देने के लिए 'नाम' फिल्म बनाई, जिसमें उन्होंने संजय दत्त को भी लिया। परिणाम उल्टा रहा। फिल्म संजय दत्त के करियर का टर्निंग पाइंट बन गई और संजय ने बॉलीवुड में अपने पैर मजबूती से जमा लिए। संजय दत्त के अभिनय से अमिताभ इतने प्रभावित हुए कि कुमार गौरव और संजय दोनों को उन्होंने अपने घर पर डिनर के लिए बुलाया और सोने की चेन उपहार में दी। 
 
5) संजय दत्त के सलमान खान बहुत बड़े फैन रहे हैं और नब्बे के दशक में सलमान ने संजय दत्त वाली हेअर स्टाइल भी अपना ली थी। 'साजन' में दोनों साथ नजर आए और अच्छी दोस्ती हो गई। संजय ने ही सलमान को जिम जाने के लिए प्रेरित किया। बाद में बिग बॉस शो को दोनों साथ में होस्ट करते नजर आए।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख