dharma sangrah
✕

अभय देओल रातभर जागकर और खूब शराब पीकर करते थे शूटिंग

Updated: मंगलवार, 2 फ़रवरी 2021 (18:55 IST)
अभय देओल के लिए फिल्म 'देव डी' बेहद खास है। इस फिल्म की सफलता से उन्होंने सभी का ध्यान खींचा। साथ ही अनुराग कश्यप के साथ उनकी फिल्म करने की इच्छा भी पूरी हुई। ‘देव डी’ के लिए अभय ने अभिनय में कोई कसर बाकी नहीं रखी थी और निर्देशक अनुराग कश्यप की सारी बातें मानी थी। 
 
आमतौर पर निर्देशक अपने कलाकारों से रात को जल्दी सोने को कहते हैं ताकि सुबह उनके चेहरे पर ताजगी दिखाई दे, लेकिन अनुराग कश्यप को अभय का ताजगी वाला लुक नहीं चाहिए था। 
 
‘देव डी’ में अभय को शराब और ड्रग्स लेने वाला दिखाया गया है। यह बात अभय के चेहरे पर नजर आए, इसलिए अभय को एक महीने तक शेविंग नहीं करने दी। 
 
यही नहीं अभय को देर रात तक जागने और खूब शराब पीने को कहा गया ताकि उनका चेहरा सूजा हुआ लगे। उनकी आँखों में नींद हो। अभय अपने दोस्तों के साथ रात भर समय बिताते थे और सुबह सीधे ‘देव डी’ के सेट पर पहुँचते थे। कई बार तो अभय को ब्रश भी नहीं करने दिया गया। 
 
अभय ने अनुराग की हर बात का पालन किया, लेकिन उनकी हालत इतनी खराब हो गई कि शूटिंग खत्म होने के बाद उन्होंने पन्द्रह दिन एक आश्रम में बिताए और ध्यान किया।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख