• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By WD

सोनाक्षी के कमल भी हुए कायल!

सोनाक्षी के कमल भी हुए कायल! -
WD

सोनाक्षी सिन्हा ने ‘दबं’ के जरिये न केवल दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया बल्कि कई नामी कलाकार भी उनके दीवाने हो गए हैं और उनके साथ फिल्म करना चाहते हैं। खबर है कि कमल हासन ने भी अपनी आगामी फिल्म के लिए सोनाक्षी को साइन किया है।

कमल को लेकर निर्देशक शेलवारागमन एक फिल्म बनाने वाले हैं। बात जब हीरोइन की चली तो कमल ने सोनाक्षी का नाम सुझाया। वे सोनाक्षी की खूबसूरती और अभिनय से बेहद प्रभावित हैं।

दूसरी ओर सोनाक्षी तो इस प्रस्ताव को पाकर झूम उठी हैं। आखिर कौन कमल के साथ काम करना नहीं चाहेगा। फिलहाल डेट्स को लेकर मामला सुलझाया जा रहा है।