• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

ममता कुलकर्णी ने ड्रग तस्कर से की शादी!

ममता कुलकर्णी
90 के दशक में एक फिल्म मैगजीन के कवर पर टॉपलेस पोज देकर सनसनी मचाने वाली ममता कुलकर्णी के बारे में खबर है कि उन्होंने ड्रग तस्कर विकी गोस्वामी से शादी कर ली है। विकी को ड्रग तस्करी के आरोप में दुबई में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उसे 1997 में मैंड्रेक्स की तस्करी के आरोप में पकड़ा था।

विकी और ममता का लंबे समय से रोमांस चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक आमतौर पर दुबई में उम्रकैद की सजा 25 वर्ष की होती है, लेकिन कुछ कारणों के आधार पर उसे जल्दी रिहा कर दिया जाता है। इसमें से एक कारण इस्लाम कबूलना भी है। विकी ने इस्लाम कबूला और ममता उसे जेल से छुड़ाने में कामयाब रही। विकी की अनुपस्थिति में ममता ने ही उसका कारोबार संभाला था। अब विकी और ममता के बारे में खबर है कि वे केन्या में हैं।

टॉपलेस फोटो के बाद ममता के करियर ने गति पकड़ी थी और उन्हें कई फिल्में मिली। ममता में ज्यादा प्रतिभा तो नहीं थी, लेकिन अंग-प्रदर्शन के बल पर उन्होंने कई फिल्में की। ‘करण अर्जुन’ में उन्हें सलमान खान जैसे स्टार की एक्ट्रेस बनने का अवसर मिला। 41 वर्षीय ममता ने सैफ अली के साथ आशिक आवारा (1993), अक्षय कुमार के साथ सबसे बड़ा खिलाड़ी (1995) और आमिर खान के साथ बाजी जैसी फिल्में की। इसके अलावा ममता की क्रांतिवीर, वक्त हमारा है, आंदोलन जैसी उल्लेखनीय फिल्में हैं। जब ममता का करियर ग्राफ नीचे आ गया तो वे बॉलीवुड से गायब हो गईं।

PR