शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. भरी-पूरी हीरोइन भी होती हैं सेक्सी : सोनाक्षी सिन्हा
Written By WD

भरी-पूरी हीरोइन भी होती हैं सेक्सी : सोनाक्षी सिन्हा

भरी-पूरी हीरोइन भी होती हैं सेक्सी : सोनाक्षी सिन्हा - भरी-पूरी हीरोइन भी होती हैं सेक्सी : सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड में मान्यता है कि हीरोइन को फेट-फ्री होना चाहिए। करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, कैटरीना जैसी हीरोइन अपने स्लिम फिगर के लिए जानी जाती हैं। दूसरी ओर विद्या बालन और सोनाक्षी सिन्हा ने इस मान्यता को तोड़ा है कि केवल फेट-फ्री हीरोइनों को ही दर्शक पसंद करते हैं।






इन दोनों हीरोइनों ने न केवल सफल फिल्में दी हैं बल्कि ये भी साबित किया है कि ‘भरी-पूरी’ हीरोइन भी सेक्सी होती हैं और दर्शक उन्हें पसंद भी करते हैं।

सोनाक्षी ने साफ कहा है कि वे जैसी हैं खुश हैं। दर्शकों को जब वे इस रूप में पसंद हैं तो भला दुबला होने की कोशिश वे क्यों करें। सोनाक्षी के मुताबिक उनके पास सुंदर चेहरा और भरा-पूरा शरीर है। दर्शकों को भी सोनाक्षी सिन्हा मादक लगती हैं।

फिगर की वजह से सोनाक्षी सिन्हा पर पाश्चात्य परिधान नहीं फबते हैं। उन्हें ज्यादातर फिल्मों में गांव की गोरी ही दिखाया जाता है। सोनाक्षी के मुताबिक वे नहीं मानती हैं कि वे टाइप्ड हो रही हैं। देसी रोल करने में भी उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।