शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

प्रियंका-शाहिद को शाहरुख खान ने दी थी शरण!

प्रियंका-शाहिद को शाहरुख खान ने दी थी शरण! -
IFM

26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद उस दिन घटित कई बातें सामने आ रही हैं। ताजा खबर शाहिद कपूर, प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान को लेकर है।

सूत्रों के मुताबिक जब ताज और ओबेरॉय होटल पर आतंकवादियों ने हमला किया, उस दौरान मुंबई में शाहिद और‍ प्रियंका ‘कमीने’ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म को विशाल भारद्वाज निर्देशित कर रहे हैं।

जैसे ही यह खबर विशाल तक पहुँची उन्होंने शूटिंग बंद कर दी। शाहिद और प्रियंका जब अपने घरों की ओर लौट रहे थे, उन्हें खबर मिली कि मुंबई की कुछ और होटलों पर हमला हो गया, हालाँकि ये अफवाह मात्र थी।

स्थिति बिगड़ते देख शाहिद और प्रियंका को याद आया कि रास्ते में शाहरुख का घर मन्नत पड़ता है। शाहिद ने शाहरुख से फोन पर बात की और शाहरुख ने उन्हें अपने घर बुला लिया।

शाहरुख खान ने शाहिद और प्रियंका का अपने घर पर स्वागत किया और उन्हें कहा कि ‍जब तक स्थिति ठीक नहीं हो जाती वे उनके घर पर ही रहें। प्रियंका और शाहिद ने पूरी रात किंग खान के घर पर ही गुजारी और अगले दिन वे अपने घर पर गए।

सूत्रों के मुताबिक शाहरुख खान नहीं चाहते थे कि ये खबर किसी को पता लगे, लेकिन बात सामने आ ही गई।