अभिषेक बच्चन से पैसे मांगने संतोषी पहुंचे उनके घर
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को लेकर राजकुमार संतोषी ने ‘लेडिस एंड जैंटलमैन’ नामक फिल्म की योजना बनाई थी। दोनों को कहानी पसंद आई। फिल्म साइन कर ली। साइनिंग एमाउंट भी ले लिया। इसी बीच ऐश प्रेग्नेंट हो गईं और संतोषी की फिल्म खटाई में पड़ गई। संतोषी को लगा कि जब ऐश फिल्मों में वापसी करेंगी तब फिल्म का किरदार उन्हें सूट नहीं करेगा। लिहाजा उन्होंने फिल्म रद्द कर दी। सवाल ये था कि साइनिंग एमाउंट कैसे वापस लिया जाए। कहा जा रहा है कि दोनों कलाकारों को 25-25 लाख रुपये दिए गए थे। संतोषी सीधे पहुंच गए ‘जलसा’ जहां अभिषेक और ऐश्वर्या रहते हैं। अभिषेक ने उन्हें सारे पैसे तुरंत लौटा दिए, जिसकी पुष्टि संतोषी ने की है। अब संतोषी भविष्य में ऐश-अभि को लेकर दूसरी फिल्म बनाएंगे। सवाल ये उठता है कि क्या अभिषेक को ही पैसा तुरंत लौटाना नहीं चाहिए था। संतोषी के घर आने का उन्होंने इंतजार क्यों किया।