सम्बंधित जानकारी
- टाइम मैगजीन के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल हुए रणबीर कपूर, लिस्ट में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय एक्टर
- क्या करोड़ों में होती है सेलिब्रिटी बॉडीगार्ड्स की सैलरी? शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड ने खोला राज
- Gen-Z की सुपरहिट जोड़ी अहान पांडे-अनीत पड्डा की वापसी, मोहित सूरी संग नई फिल्म अनाउंस
- डीपनेक ड्रेस में कंगना शर्मा का बोल्ड अंदाज, सिजलिंग अदाओं से मचाया तहलका
- 'एक दिन' से साई पल्लवी कर रहीं बॉलीवुड डेब्यू, परफॉर्मेंस में देखने मिलेगा रॉ केमिस्ट्री' और इमोशंस का जादू!
आर्यन-सुहाना के लिए सुपरडैड बने शाहरुख खान, शूटिंग के बीच भी निभाई जिम्मेदारी, एक्स सिक्योरिटी चीफ का खुलासा
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ में जितने व्यस्त रहते हैं, अपनी फैमिली के लिए उतने ही 'अवेलेबल' भी रहते हैं। हाल ही में उनके एक्स सिक्योरिटी चीफ यासीन खान ने एक पॉडकास्ट में शाहरुख के उस पक्ष के बारे में बताया है, जिसे दुनिया कम ही जानती है।
यासीन खान ने 2001 से 2011 तक शाहरुख के साथ काम किया। उन्होंने बताया कि शाहरुख जैसा 'हैंड्स-ऑन' पिता आज तक नहीं देखा। अक्सर बड़े सितारे अपनी व्यस्तता के कारण बच्चों के स्कूल फंक्शन्स या छोटी-मोटी खुशियों का हिस्सा नहीं बन पाते, लेकिन शाहरुख अलग हैं।
यासीन के अनुसार, शाहरुख चाहे रात भर शूटिंग करके कितने ही थके हुए क्यों न हों, अगर वह शहर में हैं तो सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने खुद जाते थे। उन्होंने कभी भी अपनी पत्नी गौरी खान से यह नहीं कहा कि "मैं थक गया हूं, आज मैं नहीं जा पाऊंगा।'
अमेरिका से बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाना
शाहरुख की पैरेंटिंग का सबसे हैरान करने वाला हिस्सा उनकी शिक्षा के प्रति गंभीरता है। यासीन बताते हैं कि जब शाहरुख अमेरिका में शूटिंग कर रहे होते थे, तब भी वह बच्चों की पढ़ाई का पूरा ध्यान रखते थे। वह खुद सिलेबस पढ़ते और फिर ऑनलाइन आर्यन और सुहाना को उनके एग्जाम्स के लिए तैयार करवाते थे।
लंदन की छुट्टियां और फुटबॉल का शौक
शाहरुख खान हर साल करीब दो महीने का समय खास तौर पर परिवार के लिए निकालते हैं। वह अक्सर लंदन में समय बिताना पसंद करते हैं। यासीन ने याद किया कि लंदन के हाइड पार्क में शाहरुख अपने बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते थे। इस दौरान उनके साथ अरबाज खान, सोहेल खान और संजय कपूर जैसे दोस्त और उनके बच्चे भी शामिल होते थे।
यासीन ने शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन खान के बारे में भी दिलचस्प बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि आर्यन बचपन से ही बहुत अनुशासित रहे हैं। आर्यन ने जिमनास्टिक्स और कराटे की ट्रेनिंग ली है। यासीन के अनुसार, शाहरुख ने अपने बच्चों को हमेशा बड़ों का सम्मान करना सिखाया है। हाल ही में जब यासीन की मुलाकात आर्यन से हुई, तो आर्यन ने उन्हें अपना वही 'सोमरसॉल्ट' करके दिखाया, जिसके लिए बचपन में यासीन उन्हें चुनौती दिया करते थे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो 2023 में 'पठान' और 'जवान' जैसी हजार करोड़ी फिल्में देने के बाद शाहरुख अब अपनी अगली बड़ी फिल्म 'किंग' की तैयारी में जुटे हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
