dipawali
✕

जायेद खान ने जनेऊ पहनकर मां जरीन खान को दी मुखाग्नि, क्यों हुआ हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार?

Updated: सोमवार, 10 नवंबर 2025 (18:03 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय खान की पत्नी जरीन खान का 7 नवंबर को निधन हो गया। उन्होंने 81 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। जरीन अपने पीछे पति संजय खान और बच्चों सुजैन खान, सिमोन अरोड़ा, फराह अली खान और जायेद खान को छोड़ गई हैं। 
 
जरीन खान के अंतिम संस्कार में कई सेलेब्स पहुंचे। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम को हिंदू रीति-रिवाज से किया गया। जरीना खान के अंतिम संस्कार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। जायेद खान ने जनेऊ पहनकर अपनी मां को मुखाग्नि दी। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ऐसे में कई यूजर्स के मन में सवाल उठा कि आखिर संजय खान की पत्नी का अंतिम संस्कार हिदू रीति-रिवाज से क्यों किया गया? दरअसल, जरीन खान शादी से पहले हिंदू थीं। उनका असली नाम जरीन कतरक था। शादी के बाद भी जरीन ने अपना धर्म नहीं बदला था। ऐसे में परिवार ने उन्हें अंतिम विदाई भी हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार ही दी। 
 
1944 में बेंगलुरु में जन्मीं जरीन भारतीय एक्ट्रेस, इंटीरियर डिजाइनर और कुकबुक की राइटर थीं। उन्होंने 1963 में फिल्म 'तेरे घर के सामने' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। अपनी खूबसूरती और शांत स्वभाव के लिए जानी जाने वाली जरीन ने भारत को फैशन इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दिलाई। 
 
जरीन खान अपने ऑन-स्क्रीन काम के अलावा एक्टर-डायरेक्टर संजय खान से शादी के बाद भी खूब चर्चा में रही हैं। एक्टिंग डेब्यू के तीन साल बाद 1966 में उन्होंने संजय खान संग शादी रचा ली थी। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

रामायण पार्ट 1 मूवी प्रिव्यू: रणबीर कपूर की फिल्म की कहानी, बजट, स्टारकास्ट और रिलीज डेट

दिशा पटानी के नए पोस्ट ने मचाई हलचल, आखिर क्या है ‘DZ’? फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट

भारतीय सिनेमा में 50 साल पूरे करने की ओर अग्रसर सुभाष घई ने अपनी अगली फिल्म ‘मान्या’ पूरी की

‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध, बदल गई पूरी दुनिया

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के रिश्ते पर उठे सवाल तो भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- हमने एक दूसरे को चुना है

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख