ramcharitmanas
✕

इस वजह से कंगना रनौट को मिली Y प्लस श्रेणी की सुरक्षा

Updated: रविवार, 13 सितम्बर 2020 (13:09 IST)
शिवसेना के विवाद के बाद एक्ट्रेस कंगना रनौट को मिली वाई प्लस सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। सरकार के इस फैसले पर विपक्ष के कई नेताओं ने सवाल उठाए थे। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा था कि मुंबई और महाराष्ट्र का अपमान करने वालों को सुरक्षा देने का केंद्र सरकार का फैसला आश्चर्यजनक और दुखद है।

 
अब केंद्र सरकार ने कंगना को वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा देने को लेकर असली वजह बताई है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि कंगना रनौट को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा, उनके पिता के रिक्वेस्ट करने पर दी गई है। 

ALSO READ: कंगना रनौट का पुराना वीडियो वायरल, कबूली थी ड्रग एडिक्ट होने की बात
 
उन्होंने कहा कि कंगना के पिता ने अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश की सरकार से सुरक्षा मांगी थी जिसे केंद्र को प्रेषित कर दिया गया था। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि कंगना के पिता के अनुसार, अभिनेत्री सामाजिक विषयों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही थीं जो महाराष्ट्र के कुछ लोगों को रास नहीं आई। 
 
रेड्डी ने कहा कि कंगना रनौट के पिता ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था और मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था कि उनकी बेटी को डराया धमकाया जा रहा है। रनौट के पिता के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने केंद्र को स्थिति से अवगत कराया। जिसके बाद सुरक्षा देने का फैसला किया गया। 
 
जी किशन रेड्डी से जब यह पूछा गया कि, सुरक्षा में खर्च होने वाले धन का भुगतान सरकार करेगी या कंगना रनौट? इसपर मंत्री ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। केंद्रीय मंत्री रेड्डी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सीबीआई, सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच कर रही है और इसमें केंद्र की कोई भूमिका नहीं है।
 
गौरतलब है कि मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के बारे में कंगना के एक हालिया बयान से विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने दावा किया था कि वह मुंबई में असुक्षित महसूस करती हैं। इसके बाद शिवसेना के नेता संजय राउत ने उनसे मुंबई वापस नहीं आने को कहा था। राउत के इस बयान के बाद एक्ट्रेस ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी।

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख