Hanuman Chalisa
✕

कौन हैं 'अस्सी' में रेप सर्वाइवर का किरदार निभा रहीं कानी कुसृति, Cannes में भी लहरा चुकी हैं परचम

Updated: गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026 (11:41 IST)
फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा एक बार फिर सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म 'अस्सी' लेकर आ रहे हैं। यह एक रेप सर्वाइवर परिमा की कहानी हैं। इस फिल्म में तापसी पन्नू जहां वकील के किरदार में दिखेंगी, वहीं कानी कुसृति रेप सर्वाइवर परिमा के रोल में नजर आने वाली हैं। 
 
फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से कानी की जमकर चर्चा हो रही हैं। ट्रेलर में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने वाली कानी ने दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर यह प्रतिभावान अभिनेत्री कौन है?
 
कानी कुसृति का जन्म केरल के तिरुवनंतपुरम के एक छोटे से गांव में हुआ। उनके माता-पिता, जयश्री ए.के. और मैत्रेय मैत्रेयन, प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता हैं। कानी की परवरिश बेहद प्रगतिशील माहौल में हुई। उनके माता-पिता ने जातिवाद और सामाजिक भेदभाव को मिटाने के लिए अपना सरनेम तक छोड़ दिया था।

बॉलीवुड की अन्य लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
15 साल की उम्र तक कानी का कोई सरनेम नहीं था। जब 10वीं की परीक्षा के फॉर्म में सरनेम भरना अनिवार्य हुआ, तो उन्होंने खुद 'कुसृति' चुना, जिसका मलयालम में अर्थ होता है 'शरारती'। कानी केवल किस्मत के भरोसे एक्टिंग में नहीं आईं, बल्कि उन्होंने इसे बाकायदा सीखा है:
 
अभिनय थिएटर रिसर्च सेंटर से से उन्होंने अभिनय की बारीकियां सीखीं। त्रिशूर स्कूल ऑफ ड्रामा से उन्होंने थिएटर कला में डिग्री हासिल की। कानी ने पेरिस के प्रतिष्ठित एल’इकोल इंटरनेशनल डी थिएटर जैक्स लेकोक से दो साल तक 'फिजिकल थिएटर' की विशेष ट्रेनिंग ली है।
 
फिल्मी सफर और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां
कानी ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की और साल 2009 में फिल्म 'केरल कैफे' से उन्हें पहचान मिली। लेकिन उनके करियर का टर्निंग पॉइंट फिल्म 'बिरयानी' (2019) साबित हुई। 'बिरयानी' के लिए कानी को केरल राज्य फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और मॉस्को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ब्रिक्स अवॉर्ड मिला।
 
साल 2024 में कानी की फिल्म ‘All We Imagine As Light’ ने कांस फिल्म फेस्टिवल में 'Grand Prix' जीतकर इतिहास रच दिया। कानी हिंदी दर्शकों के बीच अपनी वेब सीरीज के जरिए पहले ही लोकप्रिय हो चुकी हैं। महारानी में रानी भारती की सचिव कावेरी के किरदार में उन्हें खूब सराहा गया। इसके अलावा वह ओके कंप्यूटर और किलर सूप में भी नजर आईं। 
 
फिल्म ‘अस्सी’ में चुनौतीपूर्ण किरदार
फिल्म ‘अस्सी’ में कानी 'परिमा' नाम की एक स्कूल टीचर की भूमिका निभा रही हैं, जो एक जघन्य अपराध की शिकार होती है। ट्रेलर में उनकी खामोशी और आंखों का दर्द दर्शकों को झकझोर देता है। इस फिल्म में तापसी पन्नू उनकी वकील का किरदार निभा रही हैं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख