Hanuman Chalisa
✕

नीना गुप्ता नहीं चाहती थीं बेटी मसाबा बने एक्ट्रेस, इस वजह से शाहरुख और करण जौहर को कहा था 'मतलबी'

Updated: शुक्रवार, 4 जुलाई 2025 (10:54 IST)
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता 4 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। फिल्मों के अलावा नीना गुप्ता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों नीना ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' लॉन्च की थी। इस किताब में नीना गुप्ता ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए थे। 
 
वहीं एक इंटरव्यू के दौरान नीना ने बताया था कि वह नहीं चाहती हैं कि उनकी बेटी मसाबा गुप्ता एक्टिंग के क्षेत्र में आएं। मसाबा गुप्ता एक सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर हैं। मसाबा ने नेटफ्लिक्स की सीरीज 'मसाबा मसाबा' से एक्टिंग डेब्यू किया था। ये सीरीज मसाबा गुप्ता की जिंदगी की कहानी है, जिसमें उन्होंने दर्शकों को अपनी जिंदगी में झांकने का मौका दिया।
 
अपनी बेटी के एक्टिंग के सपने के बारे में नीना गुप्ता ने कहा था ‍कि मसाबा जैसी दिखती हैं, उसके कारण उन्हें देश में काम मिलने में मुश्किल हो सकती हैं। मैंने अपनी बेटी से कहा कि अगर तुम एक्टर बनना चाहती हो तो विदेश जाओ, जिस तरह तुम्हारी शक्ल है, बॉडी है, तुम्हे यहां बहुत कम रोल मिलेंगे। तुम कभी भी हीरोइन नहीं बन पाओगी। तुम कभी भी हेमा मालिनी या आलिया भट्ट नहीं बन पाओगी।
 
वहीं नीना गुप्ता ने शाहरुख खान और करण जौहर से मिलने का वाक्या भी बताया था। नीना गुप्ता ने बताया कि एक फ्लाइट के दौरान मेरी मुलाकात शाहरुख खान और करण जौहर से हुई थी। मैने उनसे मसाबा को एक्टिंग ना करने के लिए मनाने के लिए कहा। 
 
इसके बाद दोनों ने अपने नंबर मुझे दिए और कॉल करने को कहा। फिर जब मैने बाद में दोनों को संपर्क करना चाहा, तब किसी ने भी कॉल नहीं उठाया। नीना ने मजाक में कहा कि, हां, कितने मतलबी और चीप लोग हैं वे। उन्होंने मुझे नंबर दिया और फिर फोन ही नहीं उठाते थे।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख