sundarkand
✕

जब सलमान खान को विज्ञापन में लेने लिए अशनिर ने किया मोलभाव, जवाब मिला- 'भिंडी खरीदने आए हो'

Updated: रविवार, 17 जुलाई 2022 (13:58 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सलमान खान कई कंपनियों के ब्रांड एम्बेसेडर है। वह चंद सेकेंड के विज्ञापन में काम करके करोड़ों रुपए कमा लेते हैं। सलमान खान कई प्रोडेक्ट का एड करते नजर आते रहते हैं। 

 
हाल ही में शार्क टैंक इंडिया के जज और बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर ने सलमान खान के साथ एड करने को लेकर हुई एक मजेदार घटना के बारे में बताया। अशनीर एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में बिजनेस मॉडल के बारे में बात कर रहे थे और उन्होंने बताया कि बिजनेस के लिए कैसे लोगों में भरोसा पैदा करें। 
 
अशनीर ने बताया कि वह सलमान खान को अपनी कंपनी का ब्रांड अम्बेसेडर बनाना चाहते थे लेकिन एड का बजट कम होने का कारण वह सलमान के मैनेसजर से उनकी फीस कम करने का बोल रहे थे। उन्होंने सलमान खान तक से मांडवाली यानी बार्गनिंग कर डाली थी। 
 
अशनिर ने कहा, मेरे पास बैंक में सिर्फ 100 करोड़ पड़े थे जिससे मुझे पूरा बिजनेस बनाना था। मैंने अपने बिजनेस के लिए सलमान को ब्रांड अम्बेसेडर बनाने के बारे में सोचा। इसके लिए मैंने सलमान खान के मैनेजर से बात की थी। मैनेजर ने उन्हें जो रकम बताई, वह उतने पैसे नहीं दे सकते थे, इसलिए उन्होंने अपनी पूरी कोशिश की और आखिरकार सलमान के मैनेजर मान गए। 
 
लेकिन अशनिर को सलमान के मैनेजर की टॉन्ट का भी सामना करना पड़ा। सलमान खान के मैनेजर ने अशनीर से कहा था, 'सर आप भिंडी खरीदने आए हो क्या? कितनी मांडवाली करोगे?' सलमान खान जहां पहले 7.5 करोड़ लेने वाले थे, बाद में उन्होंने ये डील 4.5 करोड़ में कर ली थी।
 

Show comments

सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा' के पोस्टर पर हुआ था बवाल, अब राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- टीम को मिली सीख

वजन पर उठे सवाल तो छलका कैटरीना कैफ का दर्द, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कह दी बड़ी बात

ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पूनम पांडे ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बोल्ड अदाओं से ढाया कहर

माधुरी दीक्षित के शो में होने वाली थी नाना पाटेकर की एंट्री, अब सोनाली बेंद्रे बनेंगी पहली मेहमान

39 साल बाद फिर साथ आए राम-सीता, फिल्म 'नोटिस' में साथ दिखेंगे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख