ramcharitmanas
✕

सुष्‍मिता सेन संग रिश्ते को लेकर ट्रोल हो रहे ललित मोदी ने दिया जवाब, बोले- चमत्कार हो सकते हैं...

Updated: रविवार, 17 जुलाई 2022 (13:28 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। जब से ललित ने सुष्मिता के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया है, तब से उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। अब ललित मोदी ने सुष्मिता संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। साथ ही उन्होंने ट्रोलर्स को भी जवाब दिया है। 

 
ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर ‍की है। इन तस्वीरों वह सुष्मिता सेन, अपनी पत्नी, बच्चों, नेल्सन मंडेला, पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत कई लोगों के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ ललित मोदी ने लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। 
 
उन्होंने लिखा, मीडिया मुझे ट्रोल करने के लिए इतना जुनूनी क्यों है। मुझे जाहिर तौर पर चार गलत तरीके से टैग किया जा रहा है। मुझे लगता है कि, हम अभी भी मध्य युग में रह रहे हैं। क्या दो लोग दोस्त नहीं रह सकते हैं और अगर केमिस्ट्री सही है और समय सही है, तो चमत्कार हो सकते हैं। मेरी सलाह है- जियो और दूसरों को जीने दो। सही खबर लिखें डोनाल्ड ट्रंप के स्टाइल में फेक न्यूज की तरह नहीं। 
 
ललित मोदी ने आगे लिखा, उनकी पत्नी मीनल मोदी उनकी मां की नहीं, बल्कि उनकी दोस्त थीं। मीनल मेरी 12 तक दोस्त थीं, ना कि मेरी मां की। ये अफवाहें निहित स्वार्थों से भरे लोगों ने फैलाई थी। इस छोटी सोच से बाहर निकलने का समय आ गया है। आनंद लें जब कोई समृद्ध हो या अपने देश के लिए अच्छा करता है। मैं अपना सिर आप सभी से ऊंचा रखता हूं। हालांकि, आप मुझे 'भगोड़ा' कहते हैं... मुझे बताओ कि, किस अदालत ने मुझे कभी दोषी ठहराया है। मैं आपको बता दूं, कोई नहीं… शर्म आती है नकली मीडिया पर।
 
उन्होंने कहा, हर कोई जानता है कि भारत के 12-15 शहरों में कारोबार करना कितना मुश्किल है। और जैसा कि मैंने 2008 में कहा था आईपीएल ये एक मंदी का सबूत है, उस समय सब हंसे थे, अब कौन हंस रहा है.. क्योंकि हर कोई जानता है कि मैंने ये सब अकेले किया।
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख