Daily Horoscope
✕

जब अनुष्का शर्मा ने रणबीर कपूर को मारा था जोरदार थप्पड़, ऐसा था एक्टर का रिएक्शन

Published: गुरुवार, 1 मई 2025 (10:59 IST)
Anushka Sharma Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा 1 मई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अनुष्का शर्मा आखिरी बार साल 2018 में फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही 'चकदा एक्सप्रेस' से बॉलीवुड कमबैक करने जा रही हैं। बीते दिनों अनुष्का का एक पुराना वीडियो अचानक से चर्चा में आ गया था जिसमें वह रणबीर कपूर को जोरदार थप्पड़ मारती हुईं दिखाई दे रही हैं।

दरअसल, यह वीडियो करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग के दौरान का है जहां एक सीन में अनुष्का ने रणबीर को कई बार थप्पड़ मारे थे। एक सीन में रणबीर यानी अयान की गर्लफ्रेंड और अनुष्का यानी अलीजेह का बॉयफ्रेंड टॉयलेट में एक साथ पकड़े जाते हैं।
 
जिसके बाद रणबीर के रोने का सीन शूट होना था और इस सीन में ओवररिएक्टिंग के लिए अनुष्का को रणबीर को थप्पड़ मारना था। इस सीन को शूट करने के लिए कई बार रीटेक किए गए थे, लेकिन वह ठीक नहीं हो रहा था।
 
इस सीन का जिक्र करते हुए रणबीर कहते हैं कि इस सीन के लिए अनुष्का ने कई रीटेक लिए थे क्योंकि सीन ठीक से नहीं हो पा रहा था। सीन को अच्छे से करने के चक्कर में अनुष्का ने मुझे बहुत जोर से चांटा मार दिया था जिसके बाद मुझे काफी गुस्सा भी आया।
 
रणबीर कहते हैं, लेकिन मुझे पता था तो उस वक्त अपने कैरेक्टर में थी इसलिए मैंने कुछ रिएक्ट नहीं किया। वह हर काम को काफी परफेक्शन के साथ करती हैं, इसलिए वो सीन को भी वैसे ही कर रही थीं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

Bigg Boss 20: साड़ी-बिंदी में 'कजीना' बनकर काजी तौकीर ने लूटी महफिल, मनीष गोयल संग किया जमकर फ्लर्ट

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख