dharma sangrah
✕

ट्रांसजेंडर का किरदार निभाएंगी सुष्मिता सेन, वेब सीरीज 'ताली' से फर्स्ट लुक आया सामने

Updated: गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022 (14:11 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने वेब सीरीज 'आर्या' के जरिए जबरदस्त कमबैक किया है। आर्या की सक्सेस के बाद अब एक्ट्रेस एक नई वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। इस वेब सीरीज का नाम 'ताली' है। सीरीज में सुष्मिता सेन ट्रांसजेंडर के किरदार में नजर आने वाली हैं।

 
हाल ही में सुष्मिता सेन ने 'ताली' से अपना फर्स्ट लुक भी रिवील किया है। यह पहली बार होगा जब मिस यूनिवर्स किसी ट्रांसजेंडर के रोल को अदा करती दिखाई देंगी। सुष्मिता सेन का यह लुक सामने आते ही छा गया है। इस सीरीज में वह ट्रांसजेंडर गौरी सावंत की भूमिका निभाएंगी।
 
पोस्टर में सुष्मिता का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है। साड़ी, माथे पर बड़ी सी लाल बिंदी और गले में माला पहने एक्ट्रेस का टफ लकु नजर आ रहा है। वह ताली बजाते दिख रही हैं।
 
सुष्‍मिता सेन ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, 'ताली - बजाऊंगी नहीं, बजवाऊंगी।' ये है फर्स्ट लुक श्री गौरी सावंत जी की वेब सीरीज का। इस बात से ज्यादा मुझे कुछ भी गौरवान्वित नहीं कर सकता कि मुझे इस खूबसूरत किरदार को निभाने और दुनिया को इस कहानी से रूबरू करवाने का सौभाग्य मिला। सभी को मान सम्मान के साथ जीने का हक है। सभी का शुक्रिया।
 
गौरतलब है ‍कि गौरी सावंत सालों से ट्रांसजेंडर समुदाय के हितों के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होंने साल 2010 में 'सखी चार चौगी' की स्थापना की थी। गौरी सावंत ने न केवल ट्रांसजेंडर समुदाय के हक में आवाज उठाई बल्कि उन्हें समाज में इज्जत और सम्मान दिलाने के लिए बहुत काम भी किया। 
Edited by : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख