dharma sangrah
✕

'12वीं फेल' में अपने किरदार को असल दिखाने के लिए विक्रांत मैसी ने की इस तरह की तैयारी

Updated: गुरुवार, 5 अक्टूबर 2023 (16:51 IST)
Vikrant Massey: विक्रांत मैसी अपनी कला के प्रति उल्लेखनीय समर्पण के लिए जाने जाते हैं। वह जल्द ही विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फषल' में नजर आने वाले हैं। फिल्म '12वीं फेल' में भी अपने इम्पैक्टफुल रोल से विक्रांत ने एक बार फिर दर्शकों को प्रभावित किया है। हाल में सामने आए फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों, फिल्म उद्योग और आलोचकों से व्यापक प्रशंसा मिली है, जिसमें फिल्म में विक्रांत की बिल्कुल अलग उपस्थिति पर खास ध्यान दिया गया है।
 
चंबल के बीहड़ इलाकों से आने वाले एक किरदार को प्रामाणिक रूप से निभाने के लिए, '12वीं फेल' में विक्रांत की भूमिका ने उनके कैरेक्टर की पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए एक निश्चित लुक की मांग की। ऐसे में कुछ अलग करते हुए विक्रांत ने इस बदलाव को हासिल करने के लिए एक नेचुरल अप्रोच को चुना और अपने काम के प्रति समर्पण और प्रामाणिकता के लिए हर मुमकिन कोशिश की।
 
विक्रांत बताते हैं, मैंने यह सुनिश्चित करने के लिए बहुत गहन तैयारी की कि मेरी बोली और लुक, खासकर से, चंबल में पले-बढ़े एक व्यक्ति के अनुरूप हों। जो टैन जैसा दिखता है वह वास्तव में असली सनबर्न है। मैं तेल लगाता हूं और बैठ जाता हूं 2-3 घंटे तक छत पर। एक समय पर, मेरी त्वचा वास्तव में छिलने लगी थी। यह सब यह सुनिश्चित करने के लिए था ताकि फिल्म की प्रामाणिकता, किरदार का सम्मान किया जाए।
 
ट्रेलर में विक्रांत मुख्य भूमिका में हैं और इसमें चंबल के एक छोटे से गांव से दिल्ली के मुखर्जी नगर में यूपीएससी की तैयारी तक की उनकी यात्रा की झलक दिखी है। एक वास्तविक कहानी पर आधारित, यह फिल्म यूपीएससी प्रवेश परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के संघर्षों पर आधारित है। लेकिन साथ ही, यह उस एक परीक्षा से आगे निकलती है और लोगों को असफलताओं के सामने हिम्मत न हारने, सभी बाधाओं से लड़ने की भावना को जीवित रखने, #Restart करने के लिए प्रोत्साहित करती है।
 
विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' 27 अक्टूबर को दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म अनुराग पाठक की लिखी इसी नाम के सबसे ज्यादा बिकने वाले नॉवेल पर बेस्ड है, जो आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी की शानदार सफर के बारे में है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख