Hanuman Chalisa
✕

तापसी पन्नू संग इंटीमेट सीन करने से डर रहे थे विक्रांत मेसी और हर्षवर्धन राणे, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Updated: सोमवार, 28 जून 2021 (20:11 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म 'हसीन दिलरुबा' सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर पर आधारित है। इस फिल्म में तापसी दो एक्टर्स विक्रांत मेसी और हर्षवर्धन राणे के साथ रोमांस करती नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के ट्रेलर में तापसी के दोनों एक्टर्स संग इंटीमेट सीन्स नजर आ रहे हैं।

 
वही फिल्म में इंटीमेट सीन की शूटिंग को लेकर तापसी पन्नू के हाल ही में एक खुलासा किया है। तापसी ने बताया कि फिल्म में उनके को-स्टार विक्रांत मेसी और हर्षवर्धन राणे उनके साथ इंटिमेट सीन करने से बहुत ज्यादा डर रहे थे। वो दोनों उनके साथ प्राइवेट सीन करने में काफी हिचक रहे थे।
 
तापसी पन्नू ने एक इंटरव्यू में कहा, शायद उनकी छवि या किसी और समस्या की वजह से विक्रांत और हर्षवर्धन दोनों उनके साथ इंटीमेट सीन फिल्माने से डर रहे थे। मुझे उम्मीद है कि मैंने विक्रांत और हर्षवर्धन दोनों को इंटीमेट सीन फिल्माने से पहले कम्फर्टेबल फील करवा दिया था। मुझे ऐसा करना पड़ा क्योंकि वो दोनों बहुत ज्यादा डरे हुए थे। 
 
तापसी ने कहा, उन्होंने सोचा था कि पता नहीं ये क्या करेगी हमारे साथ... इसलिए मुझे लगा कि ये दोनों सच में बहुत डरे हुए थे। क्योंकि मुझे नहीं पता, मेरी इमेज या कोई और समस्या थी। लेकिन मैं विनील के पास जाकर इसकी शिकायत करती थी।
 
जब तापसी पन्नू से पूछा गया कि 'क्या वह इंटिमेट सीन करने से पहले अपने ब्वॉयफ्रेंड से पूछती हैं? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, नहीं, मैं फिल्म में किसी भी इंटिमेट सीन करने से पहले अपने पार्टनर से नहीं पूछती हूं और ना ही बताती हूं। मैं इन सब बातों को अपनी पर्सनल लाइफ से बहुत दूर रखती हूं। 
 
बता दें कि 'हसीन दिलरुबा' की कहानी कनिका ढिल्‍लों ने लिखी है। यह फिल्‍म आनंद एल राय के बैनर 'कलर येलो प्रोडक्‍शंस' के तले बनी है। फिल्म का निर्देशन विनील मैथ्‍यू ने किया है। यह फिल्म 2 जुलाई 2021 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। 
 

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख