dharma sangrah
✕

कंगना रनौट ने विक्रांत मेसी को बताया था 'कॉकरोच', एक्टर बोले- मेरे लिए मायने नहीं रखता

Updated: गुरुवार, 1 जुलाई 2021 (18:35 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं। बीते दिनों कंगना ने एक्टर विक्रांत मेसी को कॉकरोच कह दिया था। अब इसपर विक्रांत का रिएक्शन सामने आया है।

 
दरअसल, यामी गौतम ने अपनी शादी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह लाल साड़ी, पहाड़ी नथ और हाथों में कलीरे पहने हुए नजर आ रही थीं। इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए विक्रांत मेसी ने लिखा था, 'राधे मां की तरह एकदम शुद्ध और पवित्र लग रही हैं।'
 
विक्रांत मेसी के इस कमेंट पर कंगना रनौट भड़क गईं और उन्होंने एक्टर की तुलना कॉकरोच से कर दी। कंगना ने विक्रांत के कमेंट पर रिप्लाई करते हुए लिखा था, 'कहां से निकला ये कॉकरोच, लाओ मेरी चप्पल।' अब एक इंटरव्यू के दौरान विक्रांत मेसी ने इसपर रिएक्ट किया है।
 
विक्रांत ने कहा, मैं सच में इन बातों पर ध्यान नहीं देता। मैं ट्विटर पर बहुत एक्टिव नहीं रहता, ये सब मेरे लिए मायने नहीं रखता। इसलिए, अंत में मैं अपने पसंदीदा लेखकों में से एक रोमन सम्राट मार्कस ऑरेलियस को कोट करूंगा, अज्ञानी और अनजान लोगों के लिए आप केवल यहीं कर सकते हैं कि उनके बेहतर ज्ञान के लिए प्रार्थना करें और उनके जीवन में सर्वश्रेष्ठ की कामना करें।
 
विक्रांत मेसी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह तापसी पन्नू और हर्षवर्धन राणे के साथ फिल्म 'हसीन दिलरुबा' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 2 जुलाई को रिलीज होगी। इसके अलावा वह  फिल्म '14 फेरे' में नजर आएंगे। 
 

Show comments

जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन के टॉप 10 डांस गानों की लिस्ट, हर स्टेप बना था सोशल मीडिया सेंसेशन

शाहरुख खान ने 26/11, पहलगाम हमले और दिल्ली धमाकों के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

दिवाली खत्म, लेकिन 'रामायण' का जलवा बरकरार! तीसरे वीकेंड में भी बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धमाल

बर्थडे पर कार्तिक आर्यन का बड़ा धमाका, करण जौहर की मॉन्स्टर थ्रिलर 'कालिया' का ऐलान, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख