dharma sangrah
✕

'विक्रम वेधा' के टीजर ने हासिल किए 22.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज

Updated: गुरुवार, 25 अगस्त 2022 (17:35 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर 'विक्रम वेधा' का बहुप्रतीक्षित टीजर हाल ही रिलीज हुआ है। टीजर रिलीज के बाद से ही दर्शक यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि एक पुलिस वाले और गैंगस्टर की दिलचस्प कहानी कहां तक जाती है। 

 
टीजर ने इस फिल्म के प्रति दर्शकों की दिलचस्पी को आकर्षित कर लिया है, यह 24 घंटों में एक हिंदी फिल्म का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला टीजर बन गया है। रितिक रोशन के स्टारडम और पुष्कर और गायत्री की विश्वसनीयता को देखते हुए, टीजर लॉन्च के बाद से केवल 10 घंटों में फिल्म को इस बेंचमार्क तक पहुंचना जरा भी सरप्राइजिंग नहीं है।
 
फिल्म के टीजर ने यूट्यूब पर 9.4 लाख लाइक्स बटोरे हैं और सभी प्लेटफॉर्म पर 22.4 मिलियन प्लस व्यूज हासिल किए हैं। विक्रम वेधा का टीजर यूट्यूब पर नंबर 1 स्पॉट पर ट्रेंड कर रहा है और इसका हैशटैग #VikramVedhaTeaser दुनिया भर में ट्रेंड कर रहा है और भारत में ट्विटर पर नंबर 1 स्थान पर मजबूती से टिका है। 
 
फैंस लगातार रितिक रोशन के वेधा के अनोखे किरदार के बारे में बात कर रहे हैं और उन्हें एक गैंगस्टर की भूमिका निभाते हुए देखकर वे बेहद हैरान हैं। जबकि सैफ अली खान के ईमानदार पुलिस वाले वेधा की भूमिका को हर तरफ से प्यार मिला है।
 
'विक्रम वेधा' को गुलशन कुमार, टी-सीरीज फिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा फ्राइडे फिल्मवर्क्स और YNOT स्टूडियोज के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है। यह फिल्म पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित और एस शशिकांत और भूषण कुमार द्वारा निर्मित हैं। ये फिल्म दुनियाभर में 30 सितंबर 2022 को रिलीज होगी।
 

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख