1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Veteran Actor Rakesh Pandey passes away At 77

दिग्गज अभिनेता राकेश पांडे का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Veteran actor dies
Photo Credit : X
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। हिंदी और भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता राकेश पांडे का निधन हो गया है। उन्होंने 21 मार्च को कार्डियक अरेस्ट की वजह से अंतिम सांस ली। राकेश पांडे की उम्र 77 साल थी। 
 
राकेश पांडे को मुंबई के जुहू में अरोध्यनिधि अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां ICU में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन दिल का दौरा पड़ने से उनकी नींद में ही मौत हो गई। राकेश पांडे का अंतिम संस्कार 22 मार्च को शास्त्री नगर श्मशान घाट पर किया गया। 
 
राकेश पांडे का जन्म 9 अप्रैल 1940 को हिमाचल प्रदेश में हुआ था। उन्होंने अपना एक्टिंग करियर 1969 में फिल्म 'सारा आकाश' से शुरू किया था। उन्होंने हिंदी से लेकर भोजपुरी सिनेमा में लंबे समय काम किया। फिल्मों में आने से पहले राकेश पांडे रंगमच से जुड़े हुए थे। 
 
राकेश पांडे को आखिरी बार 2023 में फिल्म 'द राइज ऑफ सुदर्शन चक्र' में देखा गया था। वह इंडियन, दिल चाहता है, बेटा हो तो ऐसा, चैंपियन, अमर प्रेम, हिमालय से ऊंचा और कई अन्य बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा वह कई टीवी शोज में भी काम किया था। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
टीवी एक्ट्रेस श्रुति कंवर बनीं मां, शादी के 8 महीने बाद बेटे को दिया जन्म