dharma sangrah
✕

दिलजीत दोसांझ के बाद एक और एक्टर ने किया 'नो एंट्री 2' से Exit, फिर उलझी बोनी कपूर की फिल्म!

Updated: रविवार, 12 अक्टूबर 2025 (15:05 IST)
फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर की फिल्म 'नो एंट्री' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। बीते काफी समय से इस फिल्म के सीक्वल 'नो एंट्री 2' को लेकर चर्चा चल रही है। हालांकि इस फिल्म पर ग्रहण चल रहा है। मेकर्स ने बड़ी मुश्किल से फिल्म की कास्टिंग फाइनल की गई थी। 
 
'नो एंट्री 2' में लीड रोल में अर्जुन कपूर, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन को साइन किया गया था। लेकिन बीते दिनों खबर आई कि दिलजीत दोसांझ ने फिल्म छोड़ दी है। अब एक और एक्टर ने 'नो एंट्री 2' से किनारा कर लिया है। 
 
मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार दिलजीत दोसांझ के बाद वरुण धवन ने भी 'नो एंट्री 2' से किनारा कर लिया है। वरुण धवन अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं और उनके पास डेट्स की प्रॉब्लम है। 
 
फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया कि वरुण धवन नो एंट्री 2 के लिए काफी एक्साइटेड थे, लेकिन दिलजीत दोसांझ के फिल्म से बाहर होने के बाद चीजें बदल गई और उलझ भी गई। फिलहाल वरुण की डेट्स भेड़िया 2 के लिए रिजर्व हैं। कोशिश की जा रही है कि उनके साथ डेट्स को लेकर चल रहे इश्यू को सॉल्व किया जाए। 
 
हालांकि वरुण धवन के 'नो एंट्री 2' से बाहर होने को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। 'नो एंट्री 2' को अनीस बज्मी डायरेक्ट करेंगे, जबकि बोनी कपूर प्रोड्यूसर हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दिव्यांका त्रिपाठी की बिल्डिंग में लगी आग, लिफ्ट में फंसे गार्ड की मौत, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

प्रभास के फिल्मी करियर के 24 साल पूरे, 'बाहुबली' से 'कल्कि' तक, इन 5 वजहों से पूरे देश के हैं चहेते

राम बनकर घर-घर में पूजे गए अरुण गोविल को क्यों निभाना पड़ा लक्ष्मण का किरदार? अब 'रामायण' में बने राजा दशरथ

'भक्ति गायब, रावण का महिमामंडन': टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने नितेश तिवारी की 'रामायण' को बताया निराशाजनक

ऑस्कर की रेस में शामिल होगी रणबीर कपूर की 'रामायण'! 99वें अकेडमी अवॉर्ड्स के लिए मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख