shradh paksha
✕

इस अभिनेत्री को देखकर वरुण धवन को लगा था डांस करने का चस्का

Updated: शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019 (16:43 IST)
वरुण धवन जल्द ही फिल्म कलंक में नजर आने वाले हैं। करण जौहर की इस मल्टी स्टारर फिल्म में वरुण धवन पहली बार माधुरी दीक्षित के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। वरुण का कहना है कि 8 साल की उम्र में उन्हें माधुरी को देख कर डांस करने का चस्का लगा था।
 
वरुण धवन ने कहा कि जब 1995 में वह माधुरी दीक्षित की फिल्म याराना की शूटिंग देखने गए थे तब माधुरी उन्हें उनके साथ डांस करने को कहती थीं, फिर जब वह डांस करते थे तो उन्हें नम्बर्स भी दिया करती थीं।
 
इससे नाराज होकर वरुण कई बार ड्रामा भी किया करते थे। वरुण ने फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में माधुरी के गाने पर भी डांस किया था। वरुण ने माधुरी के तम्मा-तम्मा गाने पर डांस किया था, जिसे माधुरी ने काफी सराहा था।
 
वरुण का कहना है कि फिल्म कलंक में वह माधुरी साथ काम करते हुए नर्वस शायद इसलिए नहीं हुए क्योंकि वह बचपन से उन्हें देख रहे हैं। अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी फिल्म कलंक 17 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म में वरुण और माधुरी के अलावा आलिया भट्ट, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर नजर आने वाले हैं।

Show comments

मदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें; जानें कौन हैं उनकी दुल्हन

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं अनीत पड्डा, बोलीं- जिंदगीभर नहीं भूलूंगी आपके साथ बिताए पल

Bigg Boss 20 में डबल धमाका! 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री, लेकिन इस कंटेस्टेंट पर बढ़ा विवाद

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी का युवाओं को संदेश, बोले- अफवाहों से बचें और अपनी अक्ल लगाएं

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर गदर, 400 करोड़ क्लब में पहुंची फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख