Daily Horoscope
✕

नाइट ट्रेनिंग... कलंक वरुण के लिए डबल मजा

Updated: गुरुवार, 10 मई 2018 (19:23 IST)
एक्टर वरुण धवन का कहना है कि वर्षों बाद उन्हें आने वाली फिल्म 'कलंक' में एक रोमांचक भूमिका मिली है जिसके ट्रेनिंग के लिए वे बेहद उत्साहित हैं। वरुण ने हाल ही में अपनी एक वीडियो शेयर की है जिसमें वे जिम में वर्कआउट करते नज़र आ रहे हैं। 
 
इस वीडियो पर वरुण धवन ने कैप्शन लिखा कि कलंक के लिए नाइट ट्रेनिंग। वर्षों बाद मुझे एक कैरेक्टर मिला जिसकी ट्रेनिंग के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं। इसमें मास्टर होने के लिए मुझे समय लगा था। 
 
इसके पहले वरुण ने कहा था कलंक एक ऐसी फिल्म है जिसे करण 15 साल पहले निर्देशित करना चाहते थे। अब 15 साल बाद वे अपना सपना पूरा करेंगे। मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मैं करण की इस ड्रीम फिल्म का एक हिस्सा हूं जिसे अभिषेक निर्देशित कर रहे हैं। साजिद नडियादवाला के साथ मेरी तीसरी फिल्म करने को लेकर खुश हूं। कलंक में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य राय कपूर भी हैं। 
 
वरुण फिर से आलिया के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। दोनों ने इससे पहले स्टुडेंट ऑफ द ईयर, बद्रीनाथ की दुल्हनिया और हम्प्टी शर्मा की दुल्हानिया में साथ काम किया है। आलिया ने भी इस प्रोजेक्ट में साथ होने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि मैं सच में उत्साहित हूँ। मुझे लगता है कि फिल्म की पूरी कास्ट शानदार है। यह फिल्म हमारे बहुत प्यारे दोस्त अभिषेक निर्देशित कर रहे हैं, इसलिए मेरे लिए यह डबल मज़ा है। 
 
अभिषेक वर्मन इस एपिक ड्रामा को निर्देशित कर रहे हैं जो 19 अप्रैल, 2019 को रिलीज़ होगी। 

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख