Dhanteras
✕

प्रियंका चोपड़ा को क्यों चाहिए पागल और जुनूनी पति?

Updated: गुरुवार, 10 मई 2018 (19:19 IST)
35 वर्ष की हो गई हैं प्रियंका चोपड़ा। उनके परिवार वाले चाहते हैं कि प्रियंका अब ब्याह रचा लें। प्रियंका भी यही चाहती हैं, लेकिन दिक्कत है लड़के की। पीसी को कोई पसंद ही नहीं आता। 
 
प्रियंका से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे ऐसा लड़का चाहती हैं जो उन्हें पूरी तरह अपने नियंत्रण में रखे! उनको लेकर पजेसिव हो। वे जब कहीं जाने लगें, तब उनसे हक से पूछे कि तुम कहाँ जा रही हो? साथ ही वे कहती हैं कि उनका होने वाला पति चाहे बॉलीवुड से हो या नहीं, उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन हाँ, प्रियंका यह जरूर चाहती हैं कि वह उनको लेकर पागल हो, जुनूनी हो और बहुत-बहुत प्यार करने वाला हो, खुलकर अपने मन की बात करने वाला हो।
 

प्रियंका को लगता है कि अधिकतर लोग अपने मन की बात मन में ही रख लेते हैं, खुलकर कुछ बताते नहीं, कुछ जताते नहीं। ऐसे लोग उन्हें पसंद नहीं हैं। प्रियंका डूबकर प्यार करने में यकीन रखती हैं। वे मूवी देखने या घूमने-फिरने के लिए बॉयफ्रेंड नहीं चाहतीं। उनका कहना है कि किसी ऐसे-वैसे के साथ टाइम पास करने से तो मैं सिंगल ही रहना पसंद करूँगी। अपने और अपने परिवार के साथ वक्त बिताना ज्यादा पसंद करूँगी। 
प्रियंका का मिजाज जरा मीन-मेख निकालने वाला है, सो कोई लड़का उन्हें पसंद आ जाए, यह जरा मुश्किल ही है। पर उनका विश्वास इस बात में भी है कि दुनिया में उनके लिए कोई तो बना ही है, सो वे एक दिन उसे ढूंढ ही लेंगी या फिर 'वो बंदा' उन्हें ढूंढ लेगा। अब देखने वाली बात होगी कि उनका 'बंदा' उन तक पहुंचने में कितना वक्त लगाता है? 

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख