Daily Horoscope
✕

सुसाइड नोट में वैशाली ठक्कर ने बयां किया दर्द, शादीशुदा पड़ोसी कर रहा था परेशान

Updated: सोमवार, 17 अक्टूबर 2022 (11:21 IST)
'सुसराल सिमर का' फेम एक्ट्रेस वैशाली कक्कड़ का निधन हो गया है। 30 साल की उम्र में वैशाली ने इंदौर में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी मौत की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस को वैशाली के घर से 5 पन्नों का सुसाइड नोट भी बराबद हुआ है।

 
सुसाइड नोट में वैशाली ने राहुल नाम के शख्स का जिक्र किया है, जो उन्हें फिजीकली और इमोशनली परेशान कर रहा था। यह शख्स एक्ट्रेस के पड़ोस में ही रहता है। सुसाइड नोट में एक्ट्रेस ने अपने माता-पिता से माफी भी मांगी है। 
 
वैशाली ने सुसाइड नोट में राहुल के साथ उसकी पत्नी दिशा पर भी मानसिक रूप से प्रताडित करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पर धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है। खबरों के अनुसार आरोपी शख्स राहुल को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है। 
 
खबरों के अनुसार वैशाली ने सुसाइड नोट में लिखा, I Quit मां। लव यू पापा मां। मुझे माफ करना मैं एक अच्छी बेटी नहीं बन पाई। प्लीज राहुल और उसकी फैमिली को सजा दिलवाना। मुझे 2.5 साल से टॉर्चर किया मेंटली, राहुल और दिशा ने। वरना मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। खुश रहना। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। मुझे माफ करना।
 
वैशाली ठक्कर ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'ससुराल सिमर का' में अंजलि का रोल प्ले किया था। वैशाली ये वादा रहा, ये है आशिकी, सुपर सिस्टर्स, लाल इश्क और विष या अमृत, मनमोहिनी 2​​​​​ जैसे टीवी शोज में भी काम कर चुकी थीं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद नंदीश संधू ने फिर बसाया घर, कविता बनर्जी संग लिए सात फेरे

'छह महीने में घटाया 60 किलो वजन', ऋषभ साहनी ने बताया अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन का सफर

Koffee With Karan 9: अनन्या पांडे ने शो पर अपने तीनों 'एक्स' को लगाया फोन! अनन्या बिरला ने ली चुटकी

'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 10 दिनों में दुनियाभर से कमाए 1228 करोड़, तोड़े 'बाहुबली 2' और 'जवान' के रिकॉर्ड

20 साल की उम्र में स्वरा भास्कर ने झेला था हैरेसमेंट, फिल्म के डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख