सम्बंधित जानकारी
- द बंगाल फाइल्स के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मचा बवाल, चलते प्रोग्राम में काटे तारे, विवेक अग्निहोत्री बोले- कानून-व्यवस्था चरमरा गई है...
- लंगड़ा त्यागी से लेकर उदयभान सिंह तक, देखिए सैफ अली खान के 10 यादगार किरदार
- द बंगाल फाइल्स का दिल दहलाने वाला ट्रेलर रिलीज, दिखी 1946 दंगों की रूह कंपा देने वाली कहानी
- मनीषा कोइराला ने नेपाली फिल्म से किया था एक्टिंग करियर शुरू, इलू इलू गर्ल के रूप में हुईं मशहूर
- सिनेमा जगत में रजनीकांत को 50 साल हुए पूरे, पीएम मोदी ने दी बधाई
शाहरुख खान को फैन ने दी रिटायरमेंट लेने की सलाह, किंग खान ने दिया मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। एक्टिंग के अलावा शाहरुख अपनी हाजिर जवाबी के लिए भी जाने जाते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ एक्स पर जुड़ते हैं और उनके सवालों का मजेदार अंदाज में जवाब देते हैं।
हाल ही में शाहरुख खान ने एक्स पर आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा। इस दौरान उन्होंने फैंस के अटपटे सवालों के जवाब दिए। इस दौरान एक यूजर ने किंग खान को रियाटर होने की भी सलाह दे दी।
Bhai Tere sawaalon ka bachpana jab chala jaaye…Phir kuch acchha saa puchna! Tab tak temporary retirement mein reh please. https://t.co/56hKhyC6zo
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 16, 2025
Dumbells and Action can break my bones…but words can never hurt me!! I am too busy listening to the music in my heart man. https://t.co/JzinW4lfw1
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 16, 2025
यूजर ने लिखा, 'भाई अब उम्र हो गई है रिटायरमेंट ले लो। दूसरे लोगों को आगे आने दो।' इस पर शाहरुख ने जवाब दिया, 'भाई तेरे सवालों का बचपना जब चला जाए फिर कुछ अच्छा सा पूछना। तक तक टेम्पररी रिटायरमेंट में रह प्लीज।'
Black coffee with dark fantasy cookies…. https://t.co/cfJ4e8Sddz
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 16, 2025
Nowadays…just physio…a bit of reading….and rehearsing lines for King….and sleeping a lot https://t.co/MkC97MuCF5
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 16, 2025
एक अन्य यूजर ने पूछा, पहला नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद आपको कैसा लग रहा है। इस पर उन्होंने कहा, 'वाह!!!!! मैं देश के राजा जैसा महसूस कर रहा हूं!!! इतना सम्मान और इतनी ज़िम्मेदारी कि आगे बढ़ने और कड़ी मेहनत करने की कोशिश करना मुश्किल हो गया है।'
As long as it says tomorrow is a good day…u will come into lots of money….and my Mars tastes like chocolate! https://t.co/Us1AlSC8cF
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 16, 2025
एक अन्य यूजर ने उनकी अपकमिंग मूवी को लेकर पूछा, आपकी अगली फिल्म कब आ रही है। इस पर शाहरुख बोले, 'अच्छी शूटिंग की... जल्द ही फिर से शुरू करेंगे। पहले सिर्फ पैरों के शॉट्स फिर ऊपर की बॉडी के... इंशाअल्लाह जल्दी पूरा होगा। सिद्धार्थ आनंद काफी मेहनत कर रहे हैं, इसे खत्म करने में।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह अपनी बेटी सुहाना खान के साथ दिखेंगे। हालांकि शाहरुख को चोट लगने की वजह से फिल्म की शूटिंग फिलहाल रूकी हुई है।
