Hanuman Chalisa
✕

उर्फी जावेद को प्रोड्यूसर ने बोल्ड सीन के लिए किया था मजबूर, एक्ट्रेस के मन में आया था सुसाइड का ख्याल

Updated: शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 (16:03 IST)
उर्फी जावेद को जितनी पॉपुलिरिटी बिग बॉस ओटीटी के घर में नहीं मिली उससे ज्यादा अपने फैशन सेंस को लेकिर अब मिल रही हैं। उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी सिजलिंग तस्वीरें शेयर करती हैं। 

 
हाल ही में उर्फी जावेद ने एक इंटरव्यू में अपने साथ एक वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान हुए दुर्व्यवहार के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पहले दिन की शूटिंग के बाद जब उन्हें अश्लील दृश्य करने के लिए मजबूर किया गया, तो उनके मन में आत्महत्या के विचार आए। 
 
उर्फी ने कहा, वह एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान फीमेल प्रोड्यूसर ने उन्हें बोल्ड सीन्स करने के लिए फोर्स किया था। उन्होंने को-स्टार को उर्फी की सहमति के बिना उनकी बॉडी टच करने के लिए कहा था। शूट के दौरान उन्हें सिर्फ ब्रा में रहने के लिए कहा गया मगर जब उर्फी ने इस बात का विरोध किया तो कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से उन्हें 40 लाख रुपए का फाइन लगाने की धमकी दी गई।
 
उर्फी ने कहा, उनके पास इतनी ज्यादा रकम नहीं थी और उन्हें ना चाहते हुए भी शूट करना पड़ा था। वे डिप्रेशन में चली गई थीं और अगले दिन शूट पर भी नहीं गई थीं। उनके मन में सुसाइड करने के खयाल आ रहे थे। 
 
उर्फी ने बताया कि जब मैं घर से भागी मेरे पास पैसा नहीं था। मुझे जो भी काम छोटा, बड़ा मिला, मुझे उन्हें जिंदा रहने के लिए करना था। मैंने अभी तक कुछ हासिल नहीं किया है, अभी लंबा रास्ता तय करना है। मैं जीवन के एक ऐसे मुकाम पर हूं जहां मैं उस दिशा में आगे बढ़ रही हूं जहां मैं वह काम करने जा रही हूं जो मैं करना चाहती हूं। 
 
बता दें कि उर्फी जावेद इंस्टाग्राम पर काफी पॉप्युलर हैं। वह बड़े भइया की दुल्हनिया, जीजी मां, डायन, ये रिश्ता क्या कहलाता है और कसौटी जिंदगी की जैसे टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं।
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख