Hanuman Chalisa
✕

गुल्लक सीजन 4 का ट्रेलर रिलीज: परिवार से अपने हक के लिए भिड़ेंगे अमन मिश्रा

Updated: सोमवार, 20 मई 2024 (19:21 IST)
Gullak Season 4 Trailer: टीवीएफ की पॉपुलर सीरीज 'गुल्लक' सीजन 4 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह चार सीजन तक पहुंचने वाला पहला इंडियन शो है। यह सीरीज एक मिडिल क्लास परिवार की कहानी है। सीरीज का चौथा सीजन एडल्टिंग और पेरेंटिंग पर बेस्ड है। 'गुल्लक 4' मिश्रा परिवार के दोनों बेटों अमन और अन्नू के बड़े होने की कहानी है। 
 
ट्रेलर में बड़े होते अमन मिश्रा के बदलते रवैये को दिखाया गया है। वह कॉलेज जाने लगा है। अमन अपनी दाढ़ी को जल्दी बढ़ाने और घर में एकांत न मिलने पर बगावत कर रहा है। वहीं अन्नू अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए काम करने लगा है। ट्रेलर में दोनों भाईयों की बहस और लव स्टोरी दिखाई गई है। 
 
वहीं मिश्रा दंपत्ति अपने बड़े होते बेटे अमन को संभालने में लगे हुए हैं, ताकि वह किसी गलत संगती में न पड़ जाए। ट्रेलर में अन्नू मिश्रा की छोटी सी लव स्टोरी भी दिखाई गई है। 
 
श्रेयांश पांडे द्वारा निर्देशित 'गुल्लक 4' में जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता और हर्ष मायर अहम किरदार में हैं। यह सीरीज 7 जून को सोनी लीव पर रिलीज होगी। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

लाइव परफॉर्मेंस के दौरान 'धुरंधर' की सिंगर रेबल के चेहरे से टकराया ड्रोन, वायरल हुआ वीडियो

ये प्रेम मोल लिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: सूरज बड़जात्या की फिल्म ने पहले दिन की धीमी शुरुआत

दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट में सान्या मल्होत्रा का जलवा, करिश्मा-दिशा और तृप्ति भी पहुंचीं

शाहरुख खान-करीना कपूर ने डांस फ्लोर पर लगाई आग, 'किंग' का नया गाना 'डैडी कूल' रिलीज

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख