शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. tv couple vikaas kalantri and priyanka tested corona positive home quarantined
Written By
Last Modified: गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020 (16:13 IST)

गुरमीत-देबीना के बाद टीवी का एक और कपल आया कोरोना की चपेट में, खुद को किया होम क्वारंटीन

गुरमीत-देबीना के बाद टीवी का एक और कपल आया कोरोना की चपेट में, खुद को किया होम क्वारंटीन - tv couple vikaas kalantri and priyanka tested corona positive home quarantined
फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। एक के बाद एक कई सेलेब्स इसकी चपेट में आ चुके हैं। बीते दिनों गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी के कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे। अब टीवी का एक और पॉपुलर कपल विकास कलंत्री और प्रियंका कलंत्री कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

 
विकास कलंत्री और उनकी पत्नी प्रियंका कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। विकास ने कोरोना होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने लोगों से सावधानी रखने की अपील भी की है। 
 
विकास ने अपने और अपनी पत्नी के कोरोना संक्रमित होने की बात कहते हुए लिखा, मेरी पत्नी प्रियंका और मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हमें कुछ हल्के लक्षण हैं, जिससे हम होम क्वारंटीन होकर सावधानी बरत रहे हैं। हमनें खुद को आइसोलेट कर लिया है। वो लोग जो हाल ही में हमसे संपर्क में आए हैं प्लीज अपना ख्याल रखें। 
 
वहीं विकास और प्रियंका के फैन सोशल मीडिया पर उनकी जल्द रिकवरी की दुआ मांग रहे हैं। इससे पहले एक्टर अंश बागरी कुछ दिनों से बीमार थे जिसके बाद उन्होंने अपने फैमिली डॉक्टर से जांच करवाई। कोरोना के लक्षण होने पर डॉक्टर ने उन्हें कोविड 19 टेस्ट करवाने की सलाह दी, जिसकी रिपोर्ट 29 सितम्बर को पॉजिटिव आई है।
 
ये भी पढ़ें
अभिषेक बच्चन से यूजर ने पूछा 'हैश है क्या?', एक्टर ने दिया मजेदार जवाब