सम्बंधित जानकारी
- गुरमीत-देबीना के बाद टीवी का एक और कपल आया कोरोना की चपेट में, खुद को किया होम क्वारंटीन
- सिनेमाघरों के दोबारा खुलने पर अभिषेक बच्चन ने जाहिर की खुशी तो यूजर्स ने किया ट्रोल, एक्टर ने दिया करारा जवाब
- 'बिग बॉस 14' के प्रीमियर में धमाल मचाने से पहले हिना खान ने शेयर ग्लैमरस फोटोशूट, सोशल मीडिया पर वायरल
- क्रिकेट से संन्यास के बाद मनोरंजन जगत में कदम रखने जा रहे धोनी, वेब सीरीज करेंगे प्रोड्यूस
- क्या छोटे पर्दे पर डेब्यू करने जा रहीं रेखा? 'गुम है किसी के प्यार में' के प्रोमो वीडियो में आईं नजर
अभिषेक बच्चन से यूजर ने पूछा 'हैश है क्या?', एक्टर ने दिया मजेदार जवाब
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अक्सर अपनी पोस्ट को लेकर ट्रोल भी होते रहते हैं, इतना ही अभिषेक ट्रोलर्स को करारा जवाब भी देते रहते हैं। एक बार फिर अभिषेक ने अपने जवाब से ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी है।
इन दिनों बॉलीवुड में ड्रग्स का मुद्दा गर्माया हुआ है। इस बारे में कई बड़ी अभिनेत्रियों से पूछताछ की जा चुकी है। दीपिका पादुकोण की एक चैट भी सामने आई थी जिसमें वे पूछ रही थीं- माल है क्या? इसी पर चुटकी लेते हुए एक ट्रोलर ने अभिषेक बच्चन से पूछा- हैश है क्या? अब अभिषेक बच्चन ने इसका ट्रोलर को मजेदार जवाब दिया है।
No! Sorry. Don’t do that. But will be very happy to help you and introduce you to @MumbaiPolice am sure they, will be very happy to learn of your requirements and will assist you.
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) September 30, 2020
अभिषेक ने जवाब देते हुए कहा, 'नहीं। सॉरी। ऐसा मत करना। लेकिन मुझे तुम्हारी मदद करने में खुशी होगी और तुम्हे मुंबई पुलिस के सामने ले जाने में भी। मुझे यकीन है कि मुंबई पुलिस तुम्हारी जरूरतों को जानकर काफी खुश होगी और वो तुम्हारी सहायता करेगी।'
वर्क फ्रंट की बात करें अभिषेक बच्चन ने हाल ही में 'ब्रीद' के जरिए अपना डिजिटल डेब्यू किया है। उनकी वेब सीरीज को खूब सराहना भी मिली। अभिषेक अब फिल्म द बिग बुल और लूडो में दिखाई देंगे।
