dharma sangrah
✕

तृप्ति डिमरी ने बताया अपना मैरिज प्लान, होने वाले पति में चाहती हैं यह क्वालिटी

एनिमल में रणबीर कपूर के साथ जमकर इंटीमेट सीन देने के बाद हर कोई तृप्ति के बारे में जानना चाहता है

Updated: बुधवार, 31 जनवरी 2024 (17:45 IST)
Tripti Dimri Marriage Plan: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को फिल्म 'एनिमल' से जबरदस्त लोकप्रियता मिली है। इस फिल्म की सफलता के बाद तृप्ति नई नेशनल क्रश बनकर सामने आई हैं। तृप्ति की फैन फॉलोइंग लाखों में पहुंच चुकी हैं। उन्हें यह पॉपुलैरिटी काफी समय के बाद मिली है। 
 
एनिमल में रणबीर कपूर के साथ जमकर इंटीमेट सीन देने के बाद हर कोई तृप्ति के बारे में जानना चाहता है। फैंस ये जानना चाहते हैं कि वह किसे डेट कर रही है और उनका शादी का क्या प्लान हैं। एक इंटरव्यू के दौरना तृप्ति ने मैरिज प्लान और फ्यूचर हसबैंड को लेकर बात की। 
 
शादी के सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा कि उनका अभी शादी का कोई प्लान नहीं है। हालांकि एक्ट्रेस ने बताया कि उनके होने वाले पति में क्या खूबियां होनी चाहिए। 
 
तृप्ति डिमरी ने कहा मैंने ज्यादा कुछ सोचा नहीं है। लेकिन मैं चाहती हूं कि मेरा पति एक अच्छा इंसान हो। तृप्ति ने यह बता दिया है कि उनकी कोई खास डिमांड नहीं, उनका पार्टनर केवल अच्छा इंसान होना चाहिए। 
 
बता दें कि तृप्ति डिमरी कथित तौर पर अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा को डेट कर रही थीं। हालांकि अब उनका ब्रेकअप हो चुका है। इन दिनों एक्ट्रेस का नाम बिजनेसमैन सैम मर्चेंट संग जुड़ रहा है। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो 'एनिमल' के बाद तृप्ति के पास कई प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। वह एक बार फिर रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल पार्क' में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास 'आशिकी 3' भी है। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख