dharma sangrah
✕

कभी टेनिस प्लेयर बनना चाहती थीं तृप्ति डिमरी, एनिमल से मिला नेशनल क्रश का टैग

Updated: रविवार, 23 फ़रवरी 2025 (11:00 IST)
Tripti Dimri Birthday: फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर संग इंटीमेट सीन देकर रातोंरात नेशनल क्रश का टैग हासिल करने वाली एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 23 फरवरी 1994 को गढ़वाल, उत्तराखंड में हुआ था।
 
तृप्ति डिमरी भले ही लंबे वक्त से बॉलीवुड से जुड़ी हुई हैं लेकिन उन्हें असली पहचान 'एनिमल' से ही मिली। इस फिल्म की रिलीज के बाद तृप्ति डिमरी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में भी जबरदस्त इजाफा हुआ। उनके फॉलोअर्स हजारों से लाखों में पहुंच चुके हैं। 
 
तृप्ति डिमरी एक हिंदू परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता का नाम दिनेश और मां का नाम मीनाक्षी है। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई फिरोजाबाद के दिल्ली पब्लिक स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने सोशियोलॉजी से ग्रेजुएशन की है। तृप्ति ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे से एक्टिंग सीखी।
 
एक इंटरव्यू में तृप्ति डिमरी ने खुलासा किया था कि वो एक टेनिस प्लेयर बनना चाहती थीं। लेकिन बाद में उनकी दिलचस्पी एक्टिंग की ओर बढ़ गई। एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले उन्होंने मॉडलिंग में कदम रखा था। वह कई मैगजीन कवर और विज्ञापनों का चेहरा भी थीं। 
 
तृप्ति डिमरी ने साल 2017 में आई फिल्म पोस्टर बॉयज से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में सनी देओल और बॉबी देओल नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस इम्तियाज अली खान की फिल्म 'लैला मजनू' में काम किया। इसके अलावा उन्होंने बुलबुल और कला में काम किया। 
 
फिल्म 'एनिमल' की सक्सेस के बाद तृप्ति डिमरी के पास कई प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई है। वह हाल ही में 'भूल भुलैया 3' में नजर आई थीं। अब वह धड़क 2 और एनिमल पार्क जैसी फिल्मों में दिखेंगी।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

Bigg Boss 20 में छलका माही विज का दर्द, 'सिंगल मदर' के संघर्ष और पूर्व पति जय भानुशाली से एलिमनी न लेने के फैसले पर खोले राज

दिलजीत दोसांझ के फैंस को लगा झटका, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को नहीं मिली पुलिस से अनुमति

12 साल पहले एआर रहमान को आया था फैन का ईमेल, 'रामायण' को लेकर की थी ऐसी भविष्यवाणी कि आज हो गई सच!

रणबीर-यश की 'रामायण' की एडवांस बुकिंग में मची होड़: बॉक्स ऑफिस पर गूंजा 'जय सियाराम', क्या 100 करोड़ की होगी ओपनिंग?

अबु धाबी की शेख जायद मस्जिद पहुंचीं मलाइका अरोरा, अबाया पहनने पर मचा बवाल, हुईं ट्रोल

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख