sundarkand
✕

रणवीर शौरी और ओमी वैद्य की 'मेट्रो पार्क- क्वारेंटाइन एडिशन' का ट्रेलर हुआ रिलीज, मिल रही शानदार प्रतिक्रिया

Updated: शुक्रवार, 22 मई 2020 (11:07 IST)
शो 'मेट्रो पार्क' के पहले सीज़न के साथ डिजिटल स्पेस में अपनी छाप छोड़ने के बाद, इरोस नाउ अब 'क्वारेंटाइन एडिशन' के साथ तैयार है। 'मेट्रो पार्क' संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित एक गुजराती परिवार की काल्पनिक कहानी है जिसमें दिखाया गया है कि वे महामारी के कारण लॉकडाउन की स्थिति से कैसे निपट रहे हैं।

 
ट्रेलर को न केवल दर्शकों से, बल्कि समीक्षकों द्वारा भी अपने अनूठे और मज़ेदार कंटेंट के लिए शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। शो का 'क्वारेंटाइन एडिशन' मज़ेदार क्षणों से भरपूर होगा और यहां तक कि ऐसे उदाहरण भी देखने मिलेंगे, जिससे हर कोई संबंधित महसूस करेगा। 
 
इस मिनी श्रृंखला को लॉकडाउन के बीच सुरक्षा के तहत पूरी तरह से सभी के घरों से शूट किया गया है। इस शो में रणवीर शौरी, ओमी वैद्य, पितोबाश, पूर्बी जोशी और वेगा तमोटिया प्रमुख भूमिकाओं में हैं। मेट्रो पार्क- क्वारेंटाइन एडिशन' में 3 से 5 मिनट के पांच एपिसोड होंगे। अबी वर्गीज और वेणुगोपालन द्वारा निर्देशित, यह शो 23 मई 2020 से स्ट्रीम होगा।
 
लॉकडाउन में फिल्माई गई अपनी पहली श्रृंखला 'ए वायरल वेडिंग' देने के बाद, इरोस ने अब ताज़े कंटेंट के साथ फिर से वापसी कर ली है और लॉकडाउन में शूट किए गए कंटेंट के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे है।
 

Show comments

‘गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट’ का पहला गाना ‘कर मेहनत’ इस दिन होगा रिलीज, सोनू निगम की आवाज जीत लेगी दिल

हमारे घर पर गोलियां चल रही हैं, 'बिग बॉस 20' में छलका रोहित शेट्टी का दर्द

'मेरा दिल टूट गया', मुंबई में शो के बीच शिल्पा राव के साथ हुआ ऐसा बर्ताव, छलका दर्द

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी ने लगाई लवप्रीत की क्लास, पूछा- कैसा चल रहा है मसाज पार्लर?

'पड़ोसी के बम से तेज फटना चाहिए अपना बम.' KBC के मंच पर अमिताभ बच्चन ने सुनाया बचपन का दिवाली किस्सा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख