suvichar

सलमान खान भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाके के लिए तैयार!

Updated: गुरुवार, 21 मई 2020 (19:18 IST)
यूं तो वेबसीरिज धीरे-धीरे अपने दर्शक बना रही थी, लेकिन कोरोना वायरस ने वेबसीरिज की लोकप्रियता को ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। लॉकडाउन में बोर हो रहे दर्शकों ने वेबसीरिज के जरिये अपना मनोरंजन किया और इस दौरान रिलीज हुई सारी वेबस‍ीरिज खूब हिट रही। 
 
यही नहीं दर्शकों ने पुरानी और चर्चित वेबसीरिज भी देख डाली। नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम, जी 5, हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म को नए दर्शक मिले। ये वेबसीरिज की लोकप्रियता का ही कमाल है कि कई फिल्ममेकर ने घोषणा कर डाली है कि वे अपनी फिल्म सिनेमाघर से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही प्रीमियर कर डालेंगे। 


 
ओटीटी प्लेटफॉर्म ने बड़े सितारों से सज्जित फिल्मों के आगे भी दाने डाले हैं कि वे अपनी फिल्में सीधे उनके यहां ही प्रीमियर करें। स्थिति कितनी गंभीर है कि यह सारी हरकत देख सिनेमाघर वाले घबरा गए और आनन-फानन उन्होंने सोशल मीडिया पर 'रोना' शुरू कर दिया। 
 
हॉलीवुड स्टार क्रिस हेम्सवर्थ 'एक्सट्रेक्शन' में दिखाई दिए जो नेट‍फ्लिक्स की फिल्म है। इस फिल्म को जबरदस्त दर्शक मिले। खबर है कि एक बड़ा ओटीटी प्लेटफॉर्म ऐसा ही प्रयोग सलमान खान को लेकर करने जा रहा है। 
 
सूत्रों के अनुसार सलमान खान को लेकर एक फिल्म प्लान की जा रही है जो केवल ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए बनाई जाएगी और इसका सीधा प्रीमियर किया जाएगा। यह फिल्म सिनेमाघर में नहीं दिखाई जाएगी। 
 
यह एक महंगे बजट की फिल्म होगी और इसका 200 से ज्यादा देशों में प्रीमियर होगा। इसके लिए सलमान को भारी-भरकम फीस भी चुकाई जाएगी। 

(Photo : Screenshot of video)

 
अहम सवाल यह है कि क्या सलमान मानेंगे? अब सलमान ना क्यों कहेंगे? बदलते दौर के साथ खुद को भी बदलना पड़ता है। सिनेमाघर में तो उनकी सारी फिल्में रिलीज हुई हैं। एक ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए कर ली तो सलमान का क्या बिगड़ेगा? 
 
हां, ओटीटी प्लेटफॉर्म का बहुत भला हो जाएगा और ये भी संभव है कि सलमान के देखादेखी और भी बॉलीवुड स्टार ओटीटी के लिए अपने आपको तैयार कर लें। 
 

Show comments

पूजा हेगड़े का सिज़लिंग एथनिक लुक, रस्ट-ऑरेंज आउटफिट में ढाया कहर

चोट के बाद काम पर लौटे कार्तिक आर्यन, 'कैप्टन इंडिया' की शूटिंग के लिए पहुंचे लंदन

महात्मा गांधी बने मनोज बाजपेयी, सामने आया फिल्म का फर्स्ट लुक; पहचानना हुआ मुश्किल

'बिग बॉस' ने पूरे किए 20 साल, 6 भाषाओं और 1 प्रीमियर नाइट के साथ रचेगा ग्लोबल इतिहास!

'गांधारी' का ग्लोबल धमाका, 8 देशों में नंबर 1 और दुनिया में टॉप 4 पर पहुंची फिल्म, तापसी पन्नू ने जताई खुशी

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख