शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Total Dhamaal, Box Office, Latest Bollywood News
Written By

टोटल धमाल का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा 5वां दिन?

टोटल धमाल का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा 5वां दिन? - Total Dhamaal, Box Office, Latest Bollywood News
धमाल सीरिज की तीसरी फिल्म 'टोटल धमाल' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वीकेंड पर धमाकेदार प्रदर्शन के बाद वीकडेज़ पर कलेक्शन थोड़ा नीचे आए हैं, लेकिन स्थिर है। इससे पता चलता है कि दर्शकों की फिल्म में रूचि बनी हुई है। दूसरे वीकेंड पर फिर फिल्म के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। 
 
फिल्म मल्टीप्लेक्स के साथ-साथ सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है और फैमिली ऑडियंस को यह फिल्म पसंद आ रही है। शाम और रात के कलेक्शन अच्छे रहते हैं। 
 
फिल्म ने शुक्रवार 16.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सभी को चौंका दिया। शनिवार को कलेक्शन 20.40 करोड़ रुपये तक जा पहुंचे। रविवार को फिल्म ने 25.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।


वीकेंड के बाद मंडे टेस्ट फिल्म ने 9.85 करोड़ रुपये के कलेक्शन कर पास किया। मंगलवार को भी कलेक्शन में जरा सी गिरावट ही देखने को मिली और फिल्म ने 8.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पांच दिनों में यह फिल्म 81 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 
 
50 करोड़ तीन दिनों में, 75 करोड़ का आंकड़ा 5 दिनों में यह फिल्म पार कर चुकी है। दूसरे वीकेंड पर यह सौ करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। इस बात की पूरी उम्मीद है कि यह फिल्म धमाल सीरिज की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म होगी। 
 
इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। सोनाक्षी सिन्हा और ईशा गुप्ता भी छोटे रोल में नजर आई हैं। 
ये भी पढ़ें
श्रद्धा कपूर के बर्थडे पर साहो की टीम उन्हें देगी एक खास तोहफा