suvichar
✕

फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान' का अमेज़न वीडियो पर प्रीमियर

Updated: बुधवार, 10 मार्च 2021 (12:42 IST)
फरहान अख्तर की फिल्म तूफान अब सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखा दी जाएगी। अमेजन प्रीमियम वीडियो पर इसका प्रीमियर होगा। तूफान में फरहान ने मुक्केबाज की भूमिका निभाई है। उनके साथ मृणाल ठाकुर, परेश रावल, सुप्रिया पाठक कपूर, हुसैन दलाल ने अभिनय किया है। फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है। यह बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा 21 मई, 2021 को 240 देशों में अमेज़न प्राइम वीडियो के जरिये देखा जा सकेगा। 
 
किरदार को जीवित कर देते हैं फरहान 
तूफान के निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने कहा- 'भाग मिल्खा भाग में फरहान के साथ काम करने के बाद, मेरा यकीन हक़ीकत में बदल गया की वह तूफ़ान के लिए एकदम सही नायक होंगे। फरहान के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि वह सिर्फ अभिनय नहीं करते हैं बल्कि उस किरदार को जीवित करते हैं। तूफ़ान एक ऐसी कहानी है, जो हम सभी को अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलकर और अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए प्रेरित करेगी। हम अपनी फिल्म को दुनिया भर के दर्शकों के सामने पेश करने का और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते हैं।' 
 
प्रेरणादायक कहानी 
अमेजन प्राइम वीडियो के कंटेंट निदेशक और हेड, विजय सुब्रमण्यम ने कहा-  'हमारी भारत यात्रा में एक्सेल एंटरटेनमेंट एक महत्वपूर्ण भाग रहा है और हमारे और उनके रिश्ते लंबे समय से चले आ रहे, जिसे हमने बेहद संजीदगी से संजोकर रखा हुआ हैं। इसी यात्रा का अगला रोमांचक अध्याय ‘तूफ़ान’ है। हमारी ग्राहकों के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता है जिसमें हम गुणवत्तापूर्ण मनोरंजन प्रदान करते है और उसके तहत ‘तूफ़ान’ हमारा अगला कदम है और हमारे प्रत्यक्ष सेवा (डायरेक्ट टू सर्विस) चयन के लिए उत्कृष्ट भी है। फिल्म दृढ़ता की शक्ति की और कुछ लोगों के जूनून की एक आकर्षक और प्रेरणादायक कहानी है जिसमे दिखाया गया है कि सभी आनेवाली मुश्किलों के खिलाफ दृढ़ता के साथ कैसे सामना करना चाहिए।'   
 
डोंगरी का सड़कछाप गुंडा और उसका पतन 
एक्सेल एंटरटेनमेंट के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने कहा- 'एक्सेल एंटरटेनमेंट में, हम दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए दिल को छू लेने वाली और उसे बयां करनेवाली कहानियां बताने की कोशिश करते हैं। तूफ़ान एक प्रेरणादायक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जो बॉक्सिंग की पृष्ठभूमि पर आधारित है जिसमें डोंगरी के सड़कछाप गुंडे की कहानी, उसके पतन और जीवन में सभी बाधाओं के खिलाफ विजयी वापसी को दर्शाया गया है।”

Show comments

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख