Hanuman Chalisa

अक्षय कुमार की सूर्यवंशी फिर अटकी, अब 2 अप्रैल को नहीं होगी रिलीज

बुधवार, 10 मार्च 2021 (11:58 IST)
अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' को पिछले वर्ष मार्च में रिलीज होना था, लेकिन कोविड-19 ने ऐसा खेल बिगाड़ा की फिल्म अब तक अटकी हुई है। कुछ दिन पहले फिल्म से जुड़े लोगों ने बताया था कि रोहित शेट्टी निर्देशित यह फिल्म 2 अप्रैल को सिनेमाघर में देखने को मिल सकती है, हालांकि ऑफिशियल अनाउंसमेंट आज तक नहीं हुआ। 


 
दरअसल फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने 2 अप्रैल की रिलीज डेट अनाउंस करने का पूरा मन बना लिया था, लेकिन एक बार फिर कोविड-19 राह में आ खड़ा हुआ। सभी जानते हैं कि पूरे देश में से महाराष्ट्र में कोरोना की मार सबसे ज्यादा है और पिछले कुछ दिनों से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र के कई शहरों में लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है। लोगों में दहशत है और ऐसे में वे सिनेमाघर जाकर फिल्म देखने की सोच भी नहीं सकते हैं। 


 
हिंदी फिल्मों का व्यवसाय महाराष्ट्र से जबरदस्त होता है। ये कमाई किसी भी फिल्म का 25 से 30 प्रतिशत होती है। 'सूर्यवंशी' बड़ी फिल्म है और लागत वसूलने के लिए इसे सभी जगह व्यवसाय करना होगा। ऐसे में फिल्म की रिलीज अब फिर टल गई है। बताया जा रहा है कि नई रिलीज डेट आगामी कुछ दिनों में बताई जाएगी। 
 
मार्च में ये फिल्में हो रही हैं रिलीज 
सूर्यवंशी की रिलीज भले ही टल गई हो, लेकिन रूही, संदीप और पिंकी फरार, मुंबई सागा, फौजी कॉलिंग, साइना, हाथी मेरे साथी जैसी फिल्में मार्च में रिलीज हो रही हैं। ये फिल्में बड़े बजट की नहीं हैं। महाराष्ट्र में इनका व्यवसाय जरूर प्रभावित होगा, लेकिन देश के अन्य शहरों से इन फिल्मों को कुछ दर्शक भी मिल जाए तो इनके निर्माताओं को कुछ राहत मिलेगी। आखिर ये भी कितने दिन तक अपनी फिल्में रोक सकते हैं क्योंकि ब्याज की मार भी पड़ रही है। 

Show comments

पाकिस्तान की 10 सबसे खूबसूरत हसीनाएं: हानिया आमिर से लेकर माहिरा खान तक | Pakistan Most Beautiful Actresses

जापान में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को झटका, पहले दिन सिर्फ 900 दर्शक पहुंचे थिएटर

अनुपम खेर-नसीरुद्दीन शाह विवाद: 6 साल पुराने वीडियो पर फिर मचा बवाल, अभिनेता बोले- मेरी मेहनत और सच्चाई से बनी है पहचान

FIFA World Cup 2026: अमिताभ बच्चन ने उठाए ‘अनुचित फैसलों’ पर सवाल, वर्ल्ड कप ने बिगाड़ दिया मेरा रूटीन

हेमा मालिनी की बायोपिक बनेगी तो कौन निभाएगा 'ड्रीम गर्ल' का किरदार? खुद लिया दीपिका पादुकोण का नाम

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख