suvichar
✕

रियल वर्ल्ड में धमाल मचाने आ रहे टॉम एंड जेरी, सामने आया फिल्म का ट्रेलर

Updated: बुधवार, 18 नवंबर 2020 (17:29 IST)
टॉम एंड जेरी हर बच्चे का पसंदीदा कार्टून शो है। बिना डायलॉग्स सिर्फ मजेदार ट्यून और एनिमेशन के दम पर इस कार्टून ने सभी के दिल में अलग जगह बनाई। कई सालों तक इस शो ने दर्शकों के दिल पर राज किया। अब सालों बाद टॉम एंड जेरी की वापसी हो रही है।

टीवी पर आने वाला यह एनिमेटेड शो अब बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाला है। इस फेमस कार्टून पर एक फिल्म बना दी गई है। सोशल मीडिया पर टॉम एंड जेरी फिल्म का ट्रेलर वायरल हो रहा है। ट्रेलर में टॉम और जेरी को अब एक असली दुनिया में जगह मिल गई है।
 
टॉम एंड जेरी 3डी लाइव एनिमेशन फिल्म है, जिसमें ये 2 डी एनिमेटेड किरदार रियल लाइफ वर्ल्ड में लाइव कैरेक्टर्स के साथ धमाचौकड़ी मचाते नज़र आएंगे। सिर्फ टॉम और जेरी एनिमेटेड हैं, बाक़ी सब लाइव होगा। पूरी फिल्म की शूटिंग न्यूयॉर्क में की गई है और लोकेशन एक होटल रखा गया है।
 
फिल्म की कहानी में एक शाही शादी का बैकड्राप रखा गया और दिखाया गया है कि कैसे उस शादी में टॉम और जेरी मजाक-मस्ती करते हैं। फिल्म में क्लोई ग्रेस मोरेट, माइकल पेना, रॉब डेलानी, कोलीन जोस्ट और केन जियोंग मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। टॉम एंड जेरी अगले साल रिलीज़ हो रही है।
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख