1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Tiger Shroff spotted flaunting his all-new haircut

नई हेअरकट में नजर आए टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ
जुड़वा 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग में टाइगर श्रॉफ नजर आए जिन्होंने हाल ही में अपनी फिल्म 'बागी 2' का पहला शेड्यूल खत्म किया है। टाइगर आमतौर पर अपने लुक और बालों को छिपाकर रखते हैं, लेकिन यहां वे अपनी नई हेअर स्टाइल के साथ नजर आए। 
 
टाइगर को पब्लिक इवेंट में कभी भी छोटे बालों में नहीं देखा गया, लेकिन यहां पर उनका न्यू लुक नजर आया। बागी 2 के इस अवतार में वे जबरदस्त दिखाई दे रहे थे। 
उन्होंने हाफ स्लीव वाली काली शर्ट पहन रखी थी जिसमें से उनके बायसेप्स नजर आ रहे थे। ब्लैक स्नीकर्स में वे स्टाइलिश दिखाई दे रहे थे। उनका नया हेअर स्टाइल उन पर सूट कर रहा था। 
 
बागी 2 के लिए टाइगर ने अपने आपको पूरा बदल डाला है। यह फिल्म साजिद नाडियाडवाला बना रहे हैं। साजिद के साथ हीरोपंती और बागी के बाद उनकी यह तीसरी फिल्म है। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन भी किया है। इस फिल्म में दिशा पटानी उनकी हीरोइन है।
 
अगला लेख
दद्दू का दरबार : टू लेन ब्रिज