biodatamaker
✕

टाइगर श्रॉफ करने जा रहे सिंगिंग डेब्यू, शेयर किया फर्स्ट लुक

Updated: सोमवार, 7 सितम्बर 2020 (18:18 IST)
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी बेहतरीन अदाकारी, जबरदस्त एक्शन और डांस के लिए तो पहले ही जाने जाते थे, अब जल्द ही वह सिंगिंग में भी हाथ आजमाने जा रहे हैं। उन्होंने अपने इस सिंगिंग डेब्यू का फर्स्ट लुक शेयर किया है। 

 
टाइगर ने इंस्टाग्राम पर मोशन पोस्टर को रिलीज करते हुए इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'मैं हमेशा से ही अपने खुद के गाने को गाना और थिरकना चाहता था, लेकिन कभी इसे आगे बढ़ाने की हिम्मत ही नहीं हो पाई।' 
 
उन्होंने आगे लिखा, इस लॉकडाउन में बहुत सारा समय खुद को ढूंढने में  बिताया और फिर जाकर कुछ नया मिला। ये एक अविश्वनीय अनुभव रहा और मैं इस छोटी सी कोशिश को जल्द ही आपके साथ साझा करने के लिए एक्साइटेड हूं।
 
इस मोशन पोस्टर में टाइगर हाथ में माइक पकड़े हुए दिख रहे हैं। जबकि इसके बैकग्राउंड में सुनाई देने वाली धुन बेहद आकर्षक है। जो पहले ही इस गाने के लिए दर्शकों में बेसब्री को बढ़ा रही है। 
 
इस गाने को बिग बैंग म्यूजिक ने प्रोड्यूस किया है, जबकि डीजी मायने और अवितोश ने इसके बोल लिखे हैं। गाने को मशहूर डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा कोरियोरोग्राफ परेश के साथ मिलकर इसका निर्देशन कर रहे हैं। इससे पहले पुनीत, टाइगर के साथ फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में भी काम कर चुके हैं। 
 

Show comments

क्रिकेट के ऐतिहासिक पल से बदलेगी लड़की की जिंदगी, फिल्म 'दूसरा' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर और रोहित शर्मा ने की तारीफ

प्राइम वीडियो की नई सीरीज की शूटिंग शुरू, बिपाशा बसु, सनी कौशल और विशाल जेठवा आएंगे नजर

अल्लू अर्जुन की 'राका' को लेकर बड़ा अपडेट, लोकेश कनगराज ने शेयर की BTS तस्वीर, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

क्या रजनीकांत की 'जेलर 2' हिंदी में नहीं होगी रिलीज? पीआर टीम ने तोड़ी चुप्पी, सामने आई सच्चाई

अक्षय कुमार की ‘समुक’ ने यूके में पूरा किया शूटिंग शेड्यूल, अब मुंबई में होगा आखिरी पड़ाव

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख