Daily Horoscope
✕

बागी 2 में अपने धमाकेदार एक्शन सीन का खुलासा कर रहे हैं टाइगर श्रॉफ

Published: शुक्रवार, 23 मार्च 2018 (15:57 IST)
टाइगर श्रॉफ जितना अपने डांस और बॉडी को लेकर फेमस हैं उतने ही वे डेडिकेशन को लेकर भी मेकर्स की पसंद हैं। फिल्म 'हीरोपंती' और 'बागी' में उनकी एक्शन परफॉर्मेंस देखकर हर कोई उनकी वाहवाही कर रहा था। मेकर्स को पूरा विश्वास था कि टाइगर 'बागी 2' में इससे कहीं बेहतर एक्शन करने में सक्षम हैं और टाइगर उनकी उम्मीदों पर खरे उतरे। 
 
जब से फिल्म 'बागी 2' का ट्रेलर आया है दर्शक इसके एक्शन सीन्स को देखकर बहुत उत्सुक हो रहे हैं। अलग ही लेवल का एक्शन फिल्म में दिखाया जाना है। ट्रेलर में तो सिर्फ 25 प्रतिशत ही एक्शन है, यह जानकर दर्शक चौंक रहे हैं कि आखिर फिल्म में कितना धमाका होगा। हालांकि टाइगर ने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। वे एक मार्शल आर्ट एक्सपर्ट भी हैं। 
 
बागी 2 के निर्माताओं ने वादा किया था कि इस बार उनकी फिल्म का एक्शन लेवल अलग मुकाम पर होगा। इसे पूरा करने के लिए टाइगर ने एक्शन में प्रैक्टिस करने के साथ ही मार्शल आर्ट्स के भी कई फॉर्म्स सीखे। टाइगर ने इस बारे में बताते हुए कहा कि कैरेक्टर की डिमांड के हिसाब से मुझे फिज़िकली भी बहुत फिट और मसक्युलर रहना था। इसलिए मैंने मार्शल आर्ट के कई फॉर्म्स सीखे। मैं कई वर्कशॉप्स में गया, मेरी टीम और फाइट मास्टर्स के साथ मार्शल आर्ट्स और जिम्नास्टिक की ट्रेनिंग ली। 
 
टीम के बारे में बताते हुए टाइगर ने कहा कि हमारी टीम बहुत शानदार थी। अहमद सर जो ऑलराउंडर हैं, उन्होंने डायरेक्शन से लेकर एक्टिंग तक में काम किया और उन्होंने ही एक्शन कोरियोग्राफी भी की। अहमद खान ने टाइगर की तारीफ करते हुए कहा कि जब मेरे पास टाइगर है, तो डरने की कोई बात नहीं है। 
 
टाइगर श्रॉफ ने अपनी एक्शन सिक्वेन्स के बारे में बताया कि मेरे जीवन का यह सबसे चुनौतीपूर्ण एक्शन शेड्यूल था। हर बार मुझे पांच-दस छलांगे लगानी थी। बारिश के पहले जल्दी में शॉट देना होता था। ठंडा मौसम होने से मेरी बॉडी भी ठंडी हो जाती थी। ऐसे में सूरज आने पर शूट पर जाने से पहले मुझे अपनी बॉडी फिर से वॉर्मअप करना पड़ती थी। यह काफी चैलेंज़िंग था। क्लाइमेक्स के 15-16 मिनट पूरे एक्शन से भरे हुए हैं। 

ALSO READ: इस फिल्म के सीक्वल में धमाल मचाएंगे रितिक रोशन और कैटरीना कैफ!
 
टाइगर श्रॉफ, दिशा पटानी, मनोज बाजपेयी, रणदीप हुड्डा और प्रतीक बब्बर स्टारर फिल्म 'बागी 2' साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्युस की और अहमद खान ने इसे निर्देशित किया। साजिद ने फिल्म के तीसरे भाग यानी 'बागी 3' का भी अनाउंसमेंट कर दिया है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख