Hanuman Chalisa
✕

दो लाख किलोग्राम के दो बड़े जहाज पर 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान'

Updated: बुधवार, 25 जुलाई 2018 (17:50 IST)
लंबे समय से एक बड़ी फिल्म के बारे में बहुत चर्चाएं हो रही हैं। फिल्म का बजट, कहानी, स्टारकास्ट सब कुछ बड़ा है। बात हो रही है फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' की। इसमें आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ जैसे कलाकार हैं।
 
फिल्म लगातार अपने नए कामों और चीजों से फैंस को प्रभावित कर रही है। यह पहली बार होगा, जब आमिर खान और अमिताभ बच्चन साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके अलावा फिल्म का सेट और बजट बहुत भव्य है। फिल्म सबसे ज्यादा इसके भव्य सेट्स के कारण चर्चा में है और यह लगातार बना हुआ है। हाल ही में फिल्म के सेट को लेकर एक और खबर आई है।
 
पता लगा है कि फिल्म के एक सेट के लिए 1,000 से ज्यादा लोगों द्वारा 2 लाख किलोग्राम वजन के 2 बड़े जहाज बनाए गए हैं। यकीन नहीं हो रहा न! एक बार और बता दें कि फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के लिए 2 जहाजों के सेट तैयार किए गए हैं। ये करीब 2 लाख किलोग्राम वजन के हैं जिन्हें 1,000 से ज्यादा कारीगरों ने मिलकर बनाया है। इन सेट्स का निर्माण हुआ है मतलब फिल्म में कुछ बहुत ही शानदार होने वाला है। 
 
इस मेगा-एक्शन एडवेंचर के लिए सागर और जहाजों का बहुत अहम हिस्सा है। इसके लिए मेकर्स और आमिर दोनों ही कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। वे ऑडियंस को फिल्म के हर हिस्से में चौंकाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने इतने बड़े सेट का निर्माण किया है। इसे बनाने में करीब 1 वर्ष लगा है, साथ ही 1,000 लोग इसे बनाने में लगे हैं जिनमें इंटरनेशनल डिजाइनर्स और शिप मेकर्स भी शामिल हैं। 

ALSO READ: जॉन अब्राहम का 'रॉ' लुक हुआ वायरल
 
बॉलीवुड में अब तक ऐसा कोई सेट नहीं बना है। यह भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ा सिनेमेटिक मूवमेंट होगा। यह फिल्म आईमैक्स में रिलीज होगी और दर्शक इसे बस देखते ही रह जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक फिल्म के निर्देशक ​​विजय कृष्ण आचार्य एक शानदार विजुअल एक्सपीरियंस चाहते थे। इसके लिए उन्होंने इंटरनेशल टीम हायर की जिन्हें हॉलीवुड में जहाजों का सेट तैयार करने का बेहतरीन अनुभव है।
 
फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' में आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी होंगे। फिल्म इस वर्ष दिवाली तक रिलीज हो जाएगी। 

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख